{"_id":"4802791103c596bd2c75a4085f95d6fd","slug":"visibility-is-zero-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में लिपटा शहर, जीरो रही दृश्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में लिपटा शहर, जीरो रही दृश्यता
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 09 Jan 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को सीजन और इस साल के पहले कोहरे ने दस्तक दी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगरा समेत कई जिलों में कोहरा छाया रहा। ताजनगरी में शुक्रवार सुबह कोहरे के चलते दृश्यता जीरो रही, वहीं दिन में सर्द हवाएं चलने से तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते हो रही भारी बर्फबारी ने मैदानी इलाकों के मौसम को बदला है। अगले तीन दिनों तक सुबह कोहरा और पारा लुढ़कने के आसार हैं। कोहरे के चलते सोमवार तक ट्रैफिक की रफ्तार पर असर पड़ सकता है।
शुक्रवार की सुबह कोहरे में लिपटी नजर आई। सीजन का पहला कोहरा तब पड़ा, जब शहर के स्कूल क्रिसमस की छुट्टियों के बाद पहले दिन खुले। शहर के बाहरी क्षेत्रों और देहात में कोहरा घना रहा। दृश्यता शून्य तक रहने से ट्रैफिक की रफ्तार पर असर पड़ा, वहीं स्कूली बच्चों के ऑटो और बसें देरी से पहुंचीं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 25.5 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 4 डिग्री ज्यादा 11.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। दृश्यता जीरो रही, जबकि धूप निकलने के बाद कोहरा पूरी तरह से छंट गया और आसमान साफ रहा। दोपहर दो बजे दृश्यता 6 किमी तक पहुंच गई।
4 डिग्री तक लुढ़क सकता है पारा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। शनिवार और रविवार को सुबह घना कोहरा छाया रह सकता है। शहरी क्षेत्रों में कम, लेकिन देहात में दृश्यता शून्य तक रह सकती है। दिन में भी धूप के तेवर कम रहेंगे।