फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vishwa hindu parishad vhp protests against closed of road near Taj Mahal

विहिप का एलान, बंद नहीं होने देंगे ताजमहल की ओर से जाने वाला मंदिर का रास्ता

Wed, 12 Dec 2018 05:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 12 Dec 2018 05:07 AM IST
विज्ञापन
vishwa hindu parishad vhp protests against closed of road near Taj Mahal
Taj Mahal
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर यमुना किनारे स्थित प्राचीन मंदिर का रास्ता रोके जाने से विश्व हिन्दू परिषद व कुछ अन्य संगठन नाराज हैं। कई बार सुरक्षा एजेंसियों के साथ झड़प हो चुकी है। अब विहिप ने इस मामले पर बड़ा एलान कर दिया है। 
विज्ञापन


मंगलवार को विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने यहां पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मामले में विहिप के शीर्र्ष नेतृत्व के साथ केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री महेश शर्मा से बात की जाएगी। दशहरा घाट मंदिर का रास्ता बंद नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


सुरक्षा कारणों से ताजमहल के पश्चिमी गेट से यमुना के दशहरा घाट तक जाने वाले मार्ग को गेट लगाकर बंद कर दिया गया है। यहां वर्षों पुराना एक मंदिर भी है। जहां लोग धार्मिक अवसरों पर जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विहिप पदाधिकारी मौके पर पहुंचे

vishwa hindu parishad vhp protests against closed of road near Taj Mahal
मंदिर के रास्ते पर खड़े विहिप पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के लिए प्रशासन वैकल्पिक रास्ते का आश्वासन दे रहा है लेकिन क्षेत्रीय निवासी और मामले में आंदोलन कर रहे संगठन तैयार नहीं है। गेट लगाने के दौरान उनकी सुरक्षा एजेंसियों से झड़प भी हो चुकी है। 

मामले की जानकारी करने के लिए विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल और अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय विहिप नेताओं ने उन्हें दशहरा घाट, वहां स्थित मंदिर और पश्चिमी गेट के सामने स्थित सत्संग भवन दिखाया। 

उन्होंने बताया कि यहां धार्मिक आयोजन होते थे लेकिन सुरक्षा के नाम पर सत्संग भवन को बंद कर दिया गया है। इसके बाद उन्होंने ताजमहल के अंदर नमाज वाला स्थल दिखाया। पश्चिमी गेट के पास स्थित मस्जिद भी दिखाई।

विहिप नेताओं ने जताया विरोध

स्थानीय नेताओं ने बताया कि सुरक्षा के नाम पर ताजमहल और आसपास होने वाले हिंदू समाज के तमाम धार्मिक आयोजन बंद करा दिए हैं। अब दशहरा घाट का रास्ता बंद किया जा रहा है। जिस वैकल्पिक रास्ते को देने की बात की जा रही है वह खराब है और कुछ दिन बाद उसे भी बंद कर दिया जाएगा। 

विनोद बंसल ने कहा कि वह पूरे प्रकरण को समझ चुके हैं। ऐसा तो कभी मुगल काल में नहीं हुआ, जो अब किया जा रहा है। इस मामले में विहिप नेतृत्व को रिपोर्ट दी जाएगी और केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री महेश शर्मा से वार्ता की जाएगी। इस अवसर पर विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, दिग्विजय नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed