फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Viral Fever Dengue News: four patients dies of fever in firozabad, mathura and etah

डेंगू-बुखार का प्रकोप: ब्रज में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, चार और मरीजों ने तोड़ा दम

Sat, 25 Sep 2021 01:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, फिरोजाबाद / मथुरा / एटा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, फिरोजाबाद / मथुरा / एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Sep 2021 01:14 AM IST
सार

ब्रज में डेंगू और बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को चार लोगों की मौत हो गई। फिरोजाबाद में दो, मथुरा व एटा में एक-एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Viral Fever Dengue News: four patients dies of fever in firozabad, mathura and etah
सौ शैय्या अस्पताल फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में डेंगू और बुखार से मौत का सिलसिला थमा नहीं है। नारखी क्षेत्र के गांव कोटला में शुक्रवार को डेंगू से अंजू (34) पत्नी राजू की मौत हो गई। अंजू का तीन दिन से इलाज चल रहा था। इधर, दम्मामल नगर निवासी अब्बू (12) पुत्री सुरजीत की मौत हो गई है।

विज्ञापन


सुहागनगरी में डेंगू के बाद बच्चों को निमोनिया और डायरिया ने जकड़ना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सौ शैय्या अस्पताल की ओपीडी में बाल रोगियों और तीमारदारों की लंबी लाइनें लगीं रहीं। सौ शैय्या अस्पताल में डेंगू, वायरल के साथ डायरिया और निमोनिया से पीड़ित 290 बच्चे भर्ती हैं। 
विज्ञापन


आगरा: एक दिन में 21 मरीजों में डेंगू की पुष्टि, गांवों में तेजी से फैल रहा बुखार का प्रकोप
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को ही 153 मरीज भर्ती किए गए हैं। निजी चिकित्सकों के क्लीनिकों पर भी भीड़ लग रही है। लोग क्लीनिकों पर नंबर लगाने के लिए सुबह पांच बजे से खड़े हो गए। गुरुवार को कम मरीज रहे तो शुक्रवार को मरीजों की संख्या दोगुनी बढ़ गई।

मथुरा में बुखार से युवक की मौत 
मथुरा के मनोहरपुरा में शुक्रवा को बुखार से युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शहर की घनी बस्ती मनोहरपुरा निवासी 18 वर्षीय फैजान पिछले कई दिन से बीमार था। युवक को बुखार भी आया था, जिसने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। 

जनपद के प्रभावित क्षेत्रों में 98 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 14 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। हालांकि युवक पीलिया से ग्रसित था और उसकी किडनी काम नहीं कर रही थी।

मां सहित दो बेटों में डेंगू की पुष्टि
सौंख के नगला देविया में मां और उसके दो बेटों में डेंगू के लक्षणों की पुष्टि हुई है। पिता ने दोनों बेटों सहित उनकी मां को पहले गोवर्धन के सीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन वहां अव्यवस्था के चलते उन्हें बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 

एटा में वृद्ध महिला की मौत
एटा में बुखार पीड़ित राममूर्ति (70) पत्नी दौजीराम निवासी गांव बरा भौडेला ब्लॉक अवागढ़ की शुक्रवार रात आगरा में मौत हो गई। इस गांव में लगातार मौत हो रही हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में आठ बुखार पीड़ित मरीजों को भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed