फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villagers will increase self-confidence through housewives

Agra News: घरौनियों से ग्रामीणों का बढ़ेगा आत्मविश्वास

Sat, 18 Jan 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 18 Jan 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Villagers will increase self-confidence through housewives
कलेकट्रेट सभागार में घरौनी मिलने पर प्रपत्र दिखाते ग्रामीण।
मैनपुरी। घरौनी वितरण कार्यक्रम के तहत जिले के ग्रामीणों को शनिवार को प्रपत्रों का वितरण किया गया। कलेक्ट्रेट में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह व प्रशासन ने घरौनी वितरण कीं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ग्रामीण आवासीय अभिलेख घरौनियों के वर्चुअल मोड़ पर वितरण के कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण भी किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी संबोधन लोगों को सुनाया गया।
विज्ञापन

डीएम अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जिले में कुल 782 राजस्व ग्रामों में ड्रोन सर्वे का कार्य हुआ। सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा कुल 578 राजस्व ग्रामों के प्रपत्र जारी किए हैं। इसमें तहसील मैनपुरी के 54, तहसील भोगांव के 186, तहसील करहल के 121, तहसील किशनी के 85, तहसील घिरोर के 42 तथा तहसील कुरावली के 90 राजस्व ग्राम सम्मिलित हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 01 लाख 05 हजार 807 घरौनी, स्वामित्व कार्ड तैयार किए जा चुके हैं। इसमें से तहसील मैनपुरी में 11 हजार 876, तहसील भोगांव में 33 हजार 378, तहसील करहल में 20 हजार 508, तहसील किशनी में 17 हजार 778, तहसील घिरोर में 08 हजार 689 तथा तहसील कुरावली में 13 हजार 578 स्वामित्व कार्ड बनाए हैं। 01 लाख 05 हजार 807 स्वामित्व कार्ड घरौनी का वितरण किया जा चुका है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, पैक्सपैड के अध्यक्ष प्रेम सिंह शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, अनुजेश यादव, एसपी गणेश प्रसाद साहा, सीडीओ नेहा बंधु ने ग्रामीणों को घरौनियां प्रदान कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed