{"_id":"66d55f0ac5580191a1099be2","slug":"villagers-kept-playing-such-a-game-with-a-giant-python-in-middle-of-road-surprised-to-see-video-2024-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: विशालकाय अजगर से बीच सड़क पर ग्रामीण खेलते रहे ऐसा खेल...वीडियो देख रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: विशालकाय अजगर से बीच सड़क पर ग्रामीण खेलते रहे ऐसा खेल...वीडियो देख रह जाएंगे हैरान
Mon, 02 Sep 2024 12:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 02 Sep 2024 12:15 PM IST
सार
फ़तेहाबाद क्षेत्र में गांव चर्रपुरा में बीच सड़क पर अजगर को देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसे पकड़ने के नाम पर ग्रामीणों ने उसे खूब छकाया। दो घंटे के बाद उसे बोरे में बंद किया गया।
विज्ञापन
अजगर के संग बीच सड़क पर खेल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना फ़तेहाबाद क्षेत्र में गांव चर्रपुरा में फिरोजाबाद मार्ग पर करीब छह फीट लंबे अजगर को देख राहगीरों की भीड़ लग गई। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने इस विशालकाय अजगर को पकड़ने के लिए उसके साथ खेल खेलना शुरू कर दिया। किसी ने रस्सी से बांधने के प्रयास किया, तो कोई डंडे से दबाता नजर आया। हालांकि दो घंटे तक की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने इसे एक बोरे में बंद कर लिया और फिर वन विभाग की टीम को सौंप दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात 8 बजे का मामला है। थाना फ़तेहाबाद क्षेत्र के गांव चर्रपुरा में पप्पू का फिरोजाबाद फ़तेहाबाद मार्ग पर सड़क किनारे मकान है। उसके मकान के सामने करीब छह फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। विशालकाय अजगर को देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने अजगर को पकड़ने के लिए उसके साथ खेलना शुरू कर दिया। कोई उसे हाथ से पकड़कर खींचते हुए नजर आया, तो किसी ने डंडे से दबोचा। करीब दो घंटे के बाद इस अजगर को बोरे में बंद कर लिया गया। जानकारी पर वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। ग्रामीणों ने अजगर को वन विभाग की टीम को सौंप दिया। वन विभाग की टीम ने अजगर को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।