फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Villager assaulted after entering the house, case registered against 4

Agra News: घर में घुसकर ग्रामीण से मारपीट, 4 पर केस दर्ज

Fri, 05 May 2023 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 05 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Villager assaulted after entering the house, case registered against 4
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव तबालपुर में बुधवार की देर शाम एक ग्रामीण की घर में घुसकर गांव के ही चार लोगों ने उसकी मारपीट की दी। मामले में ग्रामीण ने चारों आरेेपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


गांव तबालपुर निवासी विनोद अपने घर पर अकेला था। तभी गांव के ही वीरेश, साजन, बल्लू, रामजीलाल अपने हाथों में लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। उसके द्वारा गाली गलौज करने का विरोध किया गया। इस पर आरोपियों ने उसकी मारपीट कर दी। उसने बचाव के लिए चीख पुकार की। उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। ग्रामीण ने पुलिस को आरोपियों ेक खिलाफ तहरीर देकर गांव के ही चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed