फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Village Baghoni's power cut

जेई ने काटी गांव बघौनी की बिजली

Fri, 13 May 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Village Baghoni's power cut
किशनी। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को जेई ने गांव बघौनी की बिजली काट दी। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो आक्रोश व्याप्त हो गया उन्होंने लाइन जोड़े जाने की मांग की है। एसडीओ ने बताया कि कई शिविर लगाए लेकिन ग्रामीणों ने कनेक्शन नहीं लिए। इस वजह से बिजली काटी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बघौनी में शुक्रवार की दोपहर पूरे गांव की बिजली चली गई। पहले तो ग्रामीणों को लगा कि कुछ देर बाद आ जाएगी। जब नहीं आई और जानकारी की तो पता चला कि अरसारा फीडर के जेई ने कर्मियों के साथ गांव की बिजली काट दी है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उनका कहना है कि कई बार कनेक्शन कराने को लेकर अरसारा और किशनी फीडर पर चक्कर लगाए लेकिन कनेक्शन नहीं दिए गए। अब बगैर किसी पूर्व सूचना के गांव की बिजली काट दी गई है। बगैर बिजली के बच्चों, महिलाओं खासकर बुजुर्गों का दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। एसडीओ सत्यनारायण का कहना है कि गांव में बिजली के कनेक्शन देने के लिए कई बार शिविर लगवाए लेकिन किसी ने कनेक्शन नहीं लिया। जिस कारण लाइन काटना विभाग की मजबूरी था।
विज्ञापन

फोटो-32
10 बकाएदारों के काटे कनेक्शन
बरनाहल। शुक्रवार को अधिक लाइनलॉस क्षेत्र में एसडीओ के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली चोरी करते गए लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। वहीं 10 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीओ दिलीप भारती ने सबसे अधिक लाइनलॉस वाले क्षेत्र में टीम के साथ चेकिंग कर कार्रवाई की। सुबह छह बजे से लेकर आठ बजे चले अभियान के दौरान एक लाख से अधिक के 10 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। कस्बा निवासी सुभाष, रामवीर, मोहम्मद राशिद, शायदीन, कालीचरण, सुहागा देवी, रामनरेश, शीला देवी के विरुद्ध बिजली चोर में एफआई दर्ज कराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed