फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vikresh triumphs with a 20.4-foot leap.

Agra News: 20.4 फीट की छलांग से विक्रेश ने मारी बाजी

Sat, 29 Aug 2026 01:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Vikresh triumphs with a 20.4-foot leap.
20.4 फीट की छलांग से विक्रेश ने मारी बाजी
पिनाहट। थाना पिढौरा क्षेत्र के गांव राटौटी में शुक्रवार को स्वर्गीय नवल सिंह भदौरिया की स्मृति में लॉन्ग जंप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के गांवों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शानदार छलांग लगाईं।
विज्ञापन

भौनिका पुरा निवासी विक्रेश ने 20.4 फीट की छलांग लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। नरी निवासी रामभारत ने 19.4 फीट की छलांग के साथ द्वितीय और गरगटू निवासी मौनू ने 18.8 फीट छलांग लगाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजक हेमू भदौरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विक्रेश को 3100 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे खिलाड़ियों को 1100-1100 रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। प्रतियोगिता में राजेश चौधरी, श्याम सुंदर सिकरवार, मनोज भदौरिया, अभिषेक तारोलिया, राजू गुर्जर, योगेंद्र गुर्जर और अजब सिंह वर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed