फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Video of illegal recovery in the name of scrutiny of nomination papers goes viral

नामांकन पत्रों की जांच के नाम पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल

Tue, 10 Aug 2021 03:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
Video of illegal recovery in the name of scrutiny of nomination papers goes viral
मैनपुरी/किशनी। शुक्रवार को किशनी ब्लॉक में नामांकन पत्रों की जांच के नाम पर प्रत्याशियों से अवैध वसूली किए जाने का एक वीडियो वायरल हो गया। इसमें एआरओ द्वारा प्रत्याशियों से जांच के नाम पर रुपये लिए जा रहे हैं। वीडियो में प्रत्याशी भी रुपये देने की बात स्वीकार कर रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा गया है।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर नौ और दस अप्रैल को सभी नामांकन पत्रों की जांच की जानी थी। शुक्रवार को सभी ब्लॉकों में नामांकन पत्रों की जांच का काम चल रहा था। वायरल वीडियो में किशनी ब्लॉक में कैथपुर न्यायत पंचायत के काउंटर पर प्रत्याशियों की लाइन लगी थी। तभी ग्राम पंचायत कुतुपुर से प्रधान पद का नामांकन करने वाले प्रत्याशी और सुनील कुमार काउंटर पर पहुंचे। वीडियो में काउंटर पर तैनात एआरओ कुलदीप द्विवेदी द्वारा उनसे जांच के नाम पर दो सौ रुपये लिए गए। इस बात को प्रत्याशी सुनील कुमार भी वीडियो में स्वीकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं मामले में आरओ यश कुमार वर्मा का कहना है कि अगर एआरओ वसूली कर रहे थे तो प्रत्याशी को उनसे शिकायत करनी चाहिए थे। उनके पास इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। फिर भी सभी एआरओ को किसी प्रकार की वसूली न करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed