{"_id":"645404589836e10dbe01b5e4","slug":"video-of-capturing-at-a-booth-in-sheetla-dham-ward-went-viral-mainpuri-news-c-25-1-146886-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शीतला धाम वार्ड के एक बूथ पर कैप्चरिंग का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शीतला धाम वार्ड के एक बूथ पर कैप्चरिंग का वीडियो वायरल
Fri, 05 May 2023 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 05 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। निकाय चुनाव के दौरान बृहस्पतिवार की देर शाम शीतला धाम स्थित एक बूथ के अंदर का वीडियो वायरल हुआ है। इस बूथ में घुसे कुछ लोग कर्मचारियों के साथ अभद्रता कर रहे हैं। यही नहीं वीडियो में एक ब्लॉक प्रमुख भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ लोग चिल्लाते हुए एक भाजपा नेता द्वारा बूथ कैप्चरिंग करने की बात कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो शीतलाधाम वार्ड के जगरूपपुर बूथ का बताया जा रहा है। वीडियो में बूथ के अंदर कुछ लोग घुसे हुए हैं जो कर्मचारियों से मतपत्र और अभिलेख छीन रहे हैं। वीडियो में एक ब्लॉक प्रमुख भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में कुछ लोग चिल्ला रहे हैं और कह रहे हैं कि भाजपा नेता विशंभर सिंह लोगों को लेकर आए हैं और बूथ कैप्चरिंग कर रहे हैं। वीडियो बूथ की पीछे की खिड़की से बनाया गया है। इसमें कर्मचारियों के साथ अभद्रता कर रहा युवक खिड़की बंद करने का प्रयास करता है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी भी नजर आ रहा है जो बूथ कैप्चरिंग कर रहे लोगों को रोकने का प्रयास कर रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हुआ। निर्दलीय चेयरमैन पद की प्रत्याशी नेहा गुप्ता ने भी विडियो को लेकर बूथ लूटने का आरोप लगाया है।
राजकीय कॉलेज में पीठासीन पर लगाया वोट डालने का आरोप
राजकीय इंटर कॉलेज बूथ से भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक युवती पीठासीन अधिकारी पर कमल के निशान पर जबरन मोहर लगाने का आरोप लगा रही है। यहां मौजूद लोगों ने बूथ संख्या 20 और 21 पर तैनात कर्मचारियों पर भाजपा के सहयोग का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
राजकीय कॉलेज में पीठासीन पर लगाया वोट डालने का आरोप
राजकीय इंटर कॉलेज बूथ से भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक युवती पीठासीन अधिकारी पर कमल के निशान पर जबरन मोहर लगाने का आरोप लगा रही है। यहां मौजूद लोगों ने बूथ संख्या 20 और 21 पर तैनात कर्मचारियों पर भाजपा के सहयोग का आरोप लगाया है।
विज्ञापन