{"_id":"662763e34046b960140c4425","slug":"video-of-bsp-leader-s-hooliganism-went-viral-beating-hotel-staff-he-kept-folding-his-hands-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: बसपा नेता की गुंडई का वीडियो हुआ वायरल, होटल कर्मचारियों को पीटता रहा...वो हाथ जोड़ते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: बसपा नेता की गुंडई का वीडियो हुआ वायरल, होटल कर्मचारियों को पीटता रहा...वो हाथ जोड़ते रहे
Tue, 23 Apr 2024 02:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 23 Apr 2024 02:13 PM IST
सार
मथुरा में बसपा नेता की गुंडई का हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बसपा नेता होटल कर्मचारियों को पीटते नजर आ रहे हैं। वहीं बेबस होटल कर्मचारी सिर्फ हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। जानें क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
बसपा नेता की गुंडई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा शहर के भूतेश्वर इलाके में स्थित एक होटल में शादी समारोह के दौरान बसपा नेता गुड्डू गौतम ने होटल कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि मामले में पुलिस के समक्ष समझौता हो चुका है।
वायरल वीडियो 17 अप्रैल का बताया जा रहा है। 2007 में मथुरा शहर से बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके गुड्डू गौतम के अनुसार वह शादी समारोह में भूतेश्वर स्थित गुलशन होटल गए थे। होटल कर्मचारियों ने बताया कि डीजे बंद करने को लेकर बसपा नेता गुस्से से आग बबूला हो गए और मारपीट शुरू कर दी। होटल के कर्मचारी हाथ जोड़ते रहे, लेकिन बसपा नेता को रहम नहीं आया। वहीं बसपा नेता से इस बारे में बात की, तो उन्होंने बताया कि उनकी कीमती अंगूठी गिर गई। उसकी तलाश के लिए होटल स्टाफ से कहा गया तो बदतमीजी कर दी गई। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
सीओ सिटी प्रवीण कुमार मलिक ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था। मगर, कुछ लोगों की मध्यस्थता के कारण विवाद का निपटारा आपसी सुलह से हो गया। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।