{"_id":"6a8a0b722a8e88d31d0cec09","slug":"video-of-abuse-against-women-goes-viral-outpost-in-charge-on-duty-agra-news-c-25-1-agr1008-1140651-2026-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जमीन के विवाद में पहुंचे चाैकी इंचार्ज की महिलाओं से हुई कहासुनी, गाली-गलाैज करने का आरोप; लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जमीन के विवाद में पहुंचे चाैकी इंचार्ज की महिलाओं से हुई कहासुनी, गाली-गलाैज करने का आरोप; लाइन हाजिर
Sun, 23 Aug 2026 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:19 AM IST
सार
प्राथमिकी की विवेचना के दौरान नजरी नक्शा और एसआईडी तैयार करने गांव पहुंचे चाैकी इंचार्ज की महिलाओं से कहासुनी हो गई। आरोप है कि उन्होंने महिलाओं से गाली-गलाैज की। इसका वीडियो वायरल होने के बाद चाैकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।नगला जमुनी में महिलाओं से बातचीत करते चौकी इंचार्ज और मौजूद पुलिसकर्मी।स्रोत वीडि
- फोटो : Archive
विस्तार
आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के गांव नगला जमुनी में जमीन के विवाद में महिलाओं से गाली-गलौज करते चौकी इंचार्ज का 3.59 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने चौकी इंचार्ज कबीश सुनील कुमार दीक्षित को लाइन हाजिर कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक 17 अगस्त को चौकी इंचार्ज कबीश सुनील कुमार दीक्षित एक सिपाही के साथ नगला जमुनी में प्राथमिकी की विवेचना के दौरान नजरी नक्शा और एसआईडी तैयार करने पहुंचे थे। इसी दौरान मौके पर मौजूद महिलाओं ने पुलिसकर्मियों का विरोध शुरू कर दिया। महिलाओं ने चौकी इंचार्ज पर जमीन पर कब्जा दिलाने का आरोप लगाया। इसी दौरान महिलाओं और चौकी इंचार्ज के बीच कहासुनी हो गई।

वायरल वीडियो में चौकी इंचार्ज महिलाओं से गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि महिलाएं इसका विरोध कर रही हैं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और महिलाएं मोबाइल से वीडियो बनाते भी नजर आ रहे हैं। थानाध्यक्ष डौकी ने बताया कि नगला जमुनी निवासी राजेंद्री देवी पत्नी तुलसीदास ने गांव के
पूरन सिंह से जमीन खरीदी थी। जमीन खरीदने के बाद पूरन सिंह पर कब्जा नहीं देने का आरोप लगाया गया था। राजेंद्री देवी की ओर से मामले में 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसी प्राथमिकी की विवेचना के दौरान चौकी इंचार्ज मौके पर नजरी नक्शा और एसआईडी तैयार करने गए थे। पुलिस किसी को जमीन पर कब्जा दिलाने नहीं गई थी।
डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। उपनिरीक्षक प्राथमिकी की विवेचना के दौरान एसआईडी तैयार करने के लिए मौके पर गए थे। वीडियो में महिलाओं से गाली-गलौज किए जाने के मामले में चौकी इंचार्ज कबीश सुनील कुमार दीक्षित को लाइन हाजिर कर दिया गया है।