फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   victory story of Maharaja Surajmal will reverberate in Jahangiri Mahal in Agra Fort

Agra: जहांगीरी महल में गूंजेगी महाराजा सूरजमल की विजय गाथा, पर्यटन मंत्री भी करेंगे कार्यक्रम में शिरकत

Thu, 12 Jun 2025 04:10 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 12 Jun 2025 04:10 PM IST
सार

एएसआई ने विजय दिवस कार्यक्रम को अनुमति दे दी है। प्रदेश सरकार का पर्यटन विभाग इस कार्यक्रम को करा रहा है।

विज्ञापन
victory story of Maharaja Surajmal will reverberate in Jahangiri Mahal in Agra Fort
आगरा किला में तैयारियों का जायजा लेते डीएम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में भरतपुर के महाराजा सूरजमल की विजय गाथा आगरा किला के जहांगीरी महल में बृहस्पतिवार की शाम होने वाले कार्यक्रम में गूंजेगी। 264 साल पहले महाराजा सूरजमल ने 12 जून 1761 को आगरा किला मुगलों से जीता था। इसे विजय दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह विजय दिवस पर शामिल होने आएंगे। किले के जहांगीरी महल में शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बुधवार शाम को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने प्रशासनिक और पर्यटन अधिकारियों के साथ किले के जहांगीरी महल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एएसआई ने विजय दिवस कार्यक्रम को अनुमति दे दी है। प्रदेश सरकार का पर्यटन विभाग इस कार्यक्रम को करा रहा है। महाराजा सूरजमल के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका और रागिनी पेश की जाएंगी। वहीं ब्रज का रसिया भी होगा। कार्यक्रम में कलाकारों के दो दल आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के जिलों से आएंगे लोग
आगरा किला में पहली बार मनाए जा रहे विजय दिवस में आसपास के जिलों भरतपुर, मथुरा, हाथरस व फिरोजाबाद से भी लोग आएंगे। अखिल भारतीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर, चौ. मान सिंह, चौ. गोपीचंद, जयप्रकाश चाहर, भूपेंद्र सिंह राणा ने कहा कि पहले विजय दिवस के कार्यक्रम को लेकर समाज में जबरदस्त उत्साह है। लोगों की भीड़ देखते हुए बड़ी स्क्रीन भी लगाई जाएंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed