फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   VHP and Bajrang Dal protest at the police station for the teenager

Agra News: किशोरी के लिए थाने में विहिप और बजरंग दल का प्रदर्शन

Tue, 05 May 2026 03:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 05 May 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
VHP and Bajrang Dal protest at the police station for the teenager
आगरा। एत्माद्दौला थाना क्षेत्र से बहला-फुसलाकर ले जाई गई किशोरी चार महीने बाद भी नहीं मिल सकी है। वहीं हाल ही में एक युवती को घर से घसीटते हुए एक युवक ले गया था। दोनों मामलों में कार्रवाई की मांग के लिए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने सोमवार को थाने पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की 16 साल की किशोरी को गाजियाबाद का शाहिद हसन सात जनवरी को बहला-फुसलाकर ले गया। परिजन ने प्राथमिकी दर्ज कराई लेकिन बेटी नहीं मिली। पुलिस ने शाहिद के भाई सोनू से पूछताछ की लेकिन कुछ देर बाद ही छोड़ दिया। परिजन परेशान हैं। इसी तरह 25 अप्रैल को गौतम नगर में घर में घुसकर युवती को परवेज नामक युवक घसीटते हुए ले गया था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह कार्यकर्ता थाने पहुंचे। उन्होंने किशोरी की बरामदगी और युवती के मामले में आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पदाधिकारी नवल त्यागी ने कहा कि घर से घसीटते हुए ले जाने के मामले में गंभीर धाराएं लगाई जाएं। इस दौरान शैलू जाट, नमित चौहान, ध्रुव चौहान, पिंकी शर्मा, रचना शर्मा आदि मौजूद रहे। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। किशोरी की बरामदगी के लिए टीम लगी है। वहीं युवती के मामले में एससी-एसटी एक्ट में पहले से कार्रवाई की जा चुकी है। युवक जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed