फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vehicles running without pollution check in Agra Divisional Commissioner said Seize them

UP: आगरा में बिना प्रदूषण जांच के दौड़ रहे 60 हजार वाहन, मंडलायुक्त बोले- इन्हें जब्त करें, एफआईआर कराएं

Tue, 09 May 2023 01:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 09 May 2023 01:03 PM IST
सार

प्लॉस्टिक, पॉलिथीन के निस्तारण, लघु उद्योग इकाइयों को गैस की उपलब्धता की समीक्षा की गई। विभिन्न विभागों ने अपनी कार्रवाई का ब्योरा दिया।

विज्ञापन
vehicles running without pollution check in Agra Divisional Commissioner said Seize them
वाहन प्रदूषण (सांकेतिक फोटो)

विस्तार

आगरा ताज ट्रेपेजियम प्राधिकरण की सोमवार को आयुक्त सभागार में बैठक हुई। बताया गया कि टीटीजेड में 60 हजार से ज्यादा वाहन बिना प्रदूषण की जांच के दौड़ रहे हैं। इस पर मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे वाहनों को जब्त करें और एफआईआर कराएं। प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करें। कूड़ा जलाने वाले सफाईकर्मी और सामान्य लोगों पर भी जुर्माना लगाएं। कूड़े में लेदर व पेठा डालने वालों पर भी कार्रवाई करें।

विज्ञापन


मंडलायुक्त को आरटीओ ने बताया कि 70 वाहन दूसरे जिलों के लिए एनओसी लेकर जाने के बाद भी संचालित पाए गए। इन पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। यमुना किनारा स्थित ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के कारण लगने वाले जाम और सड़क पर वाहनों में लदान को खत्म करने के लिए मंडलायुक्त ने कहा कि ट्रांसपोर्टर्स को ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट करने की कार्रवाई तेज करें। कोई भी ट्रांसपोर्टर सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करके लदान नहीं करेगा। आरटीओ ने बताया कि प्रमुख रूप से 33 ट्रांसपोर्ट कंपनियां यमुना किनारा मार्ग पर चलाई जा रही हैं।

विज्ञापन

कूड़ा जलाने पर करें कार्रवाई 

मंडलायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी कूड़ा जलाए जाने पर कार्रवाई को सभी एसीएम व एसडीएम को निर्देशित किया। उन्होंने कोल/कोक के विक्रय को प्रतिबंधित करने के लिए नियमित जांच करने और पंजीकृत डिपो संचालकों के खरीद-बिक्री व स्टॉक की जांच कराने के लिए कहा। जीएसटी विभाग आगरा ने बताया कि जनपद में तीन कोल डिपो न्यायालय से स्टे लेकर गतिशील हैं, जिनमें दो खरीद फरोख्त करते हैं। कमिश्नर ने कहा कि रजिस्टर जांच कर यह देखा जाए कि कोल खरीदार कौन लोग हैं तथा कोल कहां इस्तेमाल किया जा रहा है। मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़ की भी सभी कोल व कोक दुकानों की जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दुस्साहस: साली के साथ बंद कमरे में युवक, जीजा ने अचानक खोल दिया गेट, आगे जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

गैस की उपलब्धता की समीक्षा

प्लॉस्टिक, पॉलिथीन के निस्तारण, लघु उद्योग इकाइयों को गैस की उपलब्धता की समीक्षा की गई। विभिन्न विभागों ने अपनी कार्रवाई का ब्योरा दिया। शहर में कूड़ा जलाने पर 7 एफआईआर निगम ने कराईं। शहर के वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और सुधार के लिए आईआईटी कानपुर से कराई जा रही स्टडी में सभी विभागों को सहयोग करने के निर्देश दिए।

निर्माण स्थलों पर हो छिड़काव

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-19, आगरा मेट्रो एवं शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर रोड डस्ट को हटाने एवं नियमित साफ-सफाई, मार्गों पर लगे पेड़-पौधों पर जल का नियमित छिड़काव कराने के निर्देश दिए। बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण, विभिन्न कार्यों के लिए पेड़ों के कटान के विषय में 15 दिन में रिपोर्ट मांगी गई।


ये रहे मौजूद 

इस दौरान डीएम नवनीत सिंह चहल, नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल, एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़, डीएफओ आदर्श कुमार, अपर जिलाधिकारी (नगर) अनूप कुमार, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी विश्वनाथ शर्मा, उपायुक्त उद्योग अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed