{"_id":"68f162a597b1c24097008ced","slug":"vehicles-crawled-on-mg-road-and-the-highway-leaving-the-police-sweating-agra-news-c-25-1-agr1034-895038-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एमजी रोड और हाईवे पर रेंगकर निकले वाहन, पुलिस के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एमजी रोड और हाईवे पर रेंगकर निकले वाहन, पुलिस के छूटे पसीने
विज्ञापन
वाहनों की चेकिंग करती पुलिस
आगरा। दिवाली से पहले खरीदारी करने निकले लोगों को जाम की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को एमजी रोड पर दिनभर ट्रैफिक धीमा रहा। शाम को हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी।वाहन रेंग-रेंग कर निकले। पुराने बाजारों में पैदल निकलने तक की जगह नहीं रही।
शनिवार को धनतेरस है। पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। वहीं 60 से अधिक यातायात पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। पांच दिन दिवाली का त्योहार है। लोग खरीदारी करने निकल रहे हैं और जाम में फंस रहे हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर 2 बजे से रात तकरीबन 8 बजे तक भगवान टाॅकीज से राजामंडी तक वाहनों की कतार रही।
यातायात पुलिसकर्मी वाहनों को निकाल रहे थे लेकिन जिस रास्ते पर ट्रैफिक कुछ देर के लिए रोकते थे, उस पर ही वाहनों की कतार लग रही थी। इससे लोगों को एक चौराहा पार करने में 20 से 25 मिनट का समय लगा। राजामंडी और सेंट जोंस चौराहे पर वाहनों के क्रास करने की वजह से वाहन फंस रहे थे। पुलिस को ट्रैफिक लाइट और मैन्युअल तरीके से यातायात को संभालना पड़ा।
विज्ञापन
शाम को हाईवे पर वाहनों की कतार ने परेशान किया। आईएसबीटी से लेकर सिकंदरा तक वाहनों की लंबी कतार ने चालकों को परेशान किया। गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर यातायात पुलिसकर्मी खड़े हुए थे। वह वाहनों को रोक-रोककर निकलवा रहे थे। मगर वाहन अधिक होने की वजह से दोनों तरफ वाहनों की एक किमी तक कतार लगी।
वर्जन
पेट्रोलिंग टीम भी रहेंगी
50 सिपाही, 10 टीएसआई और 2 टीआई अतिरिक्त लगाए गए हैं। सभी वाहनों को निकालने में मदद करेंगी। पेट्रोलिंग टीम भी रहेंगी। जहां भी जाम की सूचना होगी टीम जाएगी। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम हैं। थाना पुलिस के साथ ही अन्य एसीपी और डीसीपी भी धनतेरस पर भ्रमणशील रहेंगे। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। - दीपक कुमार, पुलिस आयुक्त
इन स्थानों पर पार्किंग
नगर निगम परिसर, सूरसदन प्रेक्षागृह, दीवानी चौराहे के पास खाली स्थान, संजय प्लेस, तहसील सदर, कोठी मीना बाजार, जीआईसी मैदान, बारहखंभा फाटक के निकट रेलवे का खाली मैदान में पार्किंग बनाई गई हैं।