फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vasant panchami 2020 puja vidhi timming

वसंत पंचमी: बटेश्वर में दो दिन मनेगा मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस, बन रहे शुभ योग

Wed, 29 Jan 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 29 Jan 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
vasant panchami 2020 puja vidhi timming
वसंत पंचमी 2019
वसंत पंचमी बुधवार को सुबह 10.45 बजे से बृहस्पतिवार को दोपहर 1.30 बजे तक है। इसलिए इस बार मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस दो दिन मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार बुधवार को सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि और बृहस्पतिवार को अमलकीर्ति और अनफा योग बन रहा है। 
विज्ञापन


बाह के ज्योतिषाचार्य शिव शरण पाराशर ने बताया कि सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग विद्यारंभ, यज्ञोपवीत आदि संस्कारों व अन्य शुभ कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना है। वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की आराधना के साथ ही विवाह के शुभ मुहूर्त भी बुधवार को शुरू होंगे। 
विज्ञापन


चंद्रमा से दशम भाव में किसी ग्रह के रहने पर अमलकीर्ति योग और सूर्य को छोड़कर चंद्रमा के द्वादश भाव में कोई ग्रह रहता है। अनफा योग बनता है। बृहस्पतिवार को अमलकीर्ति और अनफा योग बन रहा है। उन्होंने बताया कि सरस्वती ब्रह्मा की शक्ति के रूप में भी जानी जाती हैं। नदियों की देवी के रूप में भी इनकी पूजा की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बटेश्वर मंदिर के पुजारी जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को दो दिन बसंत पंचमी का उत्सव मनाया जायेगा। दोनों दिन विशेष योग बनने से गौरीशंकर मंदिर में पूजन के लिए भीड़ रहेगी। वहीं वसंत पंचमी पर बटेश्वर, बिजकौली, गोपालपुरा, जरार, बाह, जैतपुर में भी कार्यक्रम होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed