{"_id":"631746c486eba425355d65f6","slug":"vande-bharat-train-runs-at-one-hundred-eighty-kilometers-per-hour-new-delhi-to-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat Train: 107 मिनट में नई दिल्ली से आगरा पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, ग्लास से नहीं छलका पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat Train: 107 मिनट में नई दिल्ली से आगरा पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस, ग्लास से नहीं छलका पानी
Tue, 06 Sep 2022 06:40 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 06 Sep 2022 06:40 PM IST
सार
देश की पहली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल मंगलवार को नई दिल्ली से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के बीच किया गया। लोको पायलट वीरेंद्र कुमार और रविंद्र कुमार नेगी 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन को सफलतापूर्वक आगरा कैंट स्टेशन पर लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस का सफल ट्रायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश के सबसे तेज ट्रैक पर मंगलवार को देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रायल हुआ। नई दिल्ली से आगरा कैंट तक 107 मिनट में ट्रेन पहुंच गई। ट्रायल के दौरान ट्रेन में पानी से भरा ग्लास रखा था। ग्लास से एक बूंद पानी तक नहीं छलका।
विज्ञापन
आगरा से नई दिल्ली सेक्शन के बीच यह पहली हाई स्पीड ट्रेन है। जो अपराह्न 3.53 मिनट पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आगरा कैंट के लिए रवाना हुई। 5.11 मिनट पर मथुरा जंक्शन होते 5.40 मिनट पर आगरा कैंट पहुंची। सफेद रंग की 16 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को नई दिल्ली से आगरा कैंट पहुंचने में 107 मिनट यानी पौने दो घंटे का समय लगा। लोको पायलट वीरेंद्र कुमार और रविंद्र नेगी इसे लेकर आए।
विज्ञापन
ट्रेन में आगरा डीआरएम आनंद स्वरूप व नई दिल्ली के डीआरएम सवार थे। 1260 फुट लंबी इस ट्रेन में हवाई जहाज जैसी सीटें हैं। एसी चेयर व एक्जक्यूटिव चेयर हैं। दक्षिण रेलवे ने वंदे भारत के ट्रायल का वीडियो साझा किया है। रेलवे ने दावा किया है कि ट्रायल रन में ट्रेन की रफ्तार 180 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक रही। इतनी ज्यादा रफ्तार होने के बाद भी कोच में रखा पानी से भरा ग्लास से पानी नहीं गिरा।
विज्ञापन
Take a look at the new Vande Bharat rake on trial run clocking 180-183 Kmph. A glass filled to the brim with water stays stable even as the train speeds at 180 Kmph pic.twitter.com/La9LO7zmcB
— Southern Railway (@GMSRailway) September 5, 2022