फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vande Bharat Metro will run from Delhi to Agra will complete journey in 90 minutes trial in july

UP: दिल्ली से आगरा तक दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो, 90 मिनट में पूरा करेगी सफर; जुलाई में ट्रायल

Thu, 23 May 2024 07:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 May 2024 07:16 AM IST
सार

Vande Bharat Metro Train: आगरा से दिल्ली का सफर अब रफ्तार से भरा होगा। इस रूट पर वंदे भारत मेट्रो को चलाने की तैयारी है, जो ये सफर महज 90 मिनट में तय करेगी। जुलाई में इसका ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। पहली वंदे भारत का ट्रायल भी इसी ट्रैक पर हुआ था।

विज्ञापन
Vande Bharat Metro will run from Delhi to Agra will complete journey in 90 minutes trial in july
वंदे भारत। - फोटो : ANI

विस्तार

नई दिल्ली से आगरा के बीच वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की सौगात मिल सकती है। इसका ट्रायल जुलाई में संभावित है। रेलवे लोकल ट्रेन की तर्ज पर इसको चलाने की तैयारी कर रहा है। नई ट्रेनें चलने से आसपास के जिलों के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


वंदे भारत मेट्रो में 16 कोच होंगे और गति करीब 160 किमी प्रतिघंटा होगी। इस ट्रेन से दिल्ली से आगरा की दूरी करीब डेढ़ घंटे में तय हो जाएगी। जुलाई में इसका ट्रायल होने की संभावना है। अभी आगरा से दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होकर गुजरती हैं। इसमें दो से 4 घंटे का समय लगता है।
विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि वंदे भारत मेट्रो इंटरसिटी की जगह चलाई जाएगी। इसी के लिए पलवल से वृंदावन तक वंदे भारत ट्रेन में सुरक्षा कवच प्रणाली का परीक्षण भी किया था। ये सफल भी रहा था। नई ट्रेन चलने से रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा हो जाएगी। इससे यात्री डेढ़ घंटे में दिल्ली और आगरा के बीच सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed