फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Van driver molested girl student in Agra police arrested him

Agra: छात्रा को छूने का बहाना ढूंढता था 55 वर्षीय वैन चालक इमामुद्दीन...एक दिन तो पार कर दी हद और फिर

Thu, 07 Sep 2023 10:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Sep 2023 10:34 AM IST
सार

आगरा में अभिभावकों की नींद हराम कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 55 वर्षीय वैन चालक इमामुद्दीन स्कूल जाते-आते समय कक्षा नौ की छात्रा को छूने का बहाना ढूंढता था। एक दिन तो उसने हद ही पार कर दी। इससे छात्रा दहशत में है। 

विज्ञापन
Van driver molested girl student in Agra police arrested him
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में वैन चालक इमामुद्दीन ने कक्षा नौ की छात्रा से छेड़छाड़ की सीमा पार कर दी थी। वो उसे छूने का बहाना ढूंढता था। बच्चों को वैन में बैठाते व उतारते समय छात्रा को गलत नीयत से छूता था। यह सब वो सहन भी कर रही थी। एक सप्ताह पहले हाथ पकड़कर खींचने पर छात्रा ने अपना मुंह खोला। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि छात्रा के बयान दर्ज किए गए हैं। उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष भी पेश किया। चालक इमामुद्दीन को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है

विज्ञापन

हरकत से अभिभावक चिंतित

आरोपी चालक की वैन में 10-12 विद्यार्थी जाते थे। इनमें 6 छात्राएं हैं। घटना का पता चलने पर सभी के अभिभावक चिंतित हैं। पुलिस ने भी परिजन से बात की। उनसे कहा कि वो अपनी बच्चियों से घर में बात करें। पूछें कि वैन चालक ने गलत हरकत तो नहीं की। अगर, हरकत की होगी तो बयान विवेचना में शामिल करेंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mathura Krishna Janmashtami Live: अजन्मे का जन्म आज, हरे कृष्ण हरे कृष्ण से गूंज रही मथुरा-वृंदावन की गली-गली

विज्ञापन
विज्ञापन

इमामुद्दीन से परिवार के लोगों ने बनाई दूरी

इमामुद्दीन तीन शादी कर चुका है। छह बच्चों का पिता है। बुधवार को थाना शाहगंज में उसकी दो पत्नियां पहुंचीं। कहा कि पति इस उम्र में यह हरकत भी कर देगा किसी ने सोचा नहीं था। उसकी पहले से एक बेटी है। उसकी शादी कर चुका है। नाना बन गया है। परिवार ने इमामुद्दीन से दूरी बना ली है। इमामुद्दीन ने पुलिस को कोई जवाब नहीं दिया। सवालों पर सिर नीचे करके खड़ा रहा। छात्रा के परिजन ने यही कहा कि उस पर बहुत भरोसा करते थे।

पुलिस की पाठशाला में किया जाता है जागरूक

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर महीने स्कूलों में पुलिस की पाठशाला आयोजित होती है। छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाता है। गुड टच और बैड टच के बारे में पुलिस अधिकारी बताते हैं। उनसे कहा जाता है कि वह डरे नहीं, चुप्पी तोड़ें, खुलकर बोलें।



यह भी पढ़ेंः- UP News: हेलो 'आज जेल होई, काल्ह बेल होई' गाना बजाना तो जरा...अब बंदियों की फरमाइश पर जेल में गूंजेंगे तराने

चालकों का होगा सत्यापन

शाहगंज में स्कूल वैन के चालक ने छात्रा से गलत हरकत की। निबोहरा में भी ऑटो सवार 3 युवकों ने एक किशोरी से दुष्कर्म किया। स्कूलों मेंं वैन और ऑटो बड़ी संख्या में लगे हैं। इनका स्कूल और थाना पुलिस के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। 

शहर और देहात में ऑटो का कोई सत्यापन नहीं होता। इन घटनाओं के बाद पुलिस स्कूलों में जाएगी। चालकों का सत्यापन करेगी। बच्चों को वाहन में बैठाने से लेकर सुरक्षा के इंतजाम की जानकारी लेगी। रजिस्टर में चालक का ब्योरा दर्ज किया जाएगा। पता किया जाएगा कि चालक पर मुकदमा तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed