फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Valentine Day three couples came together after counseling at Family Counseling Center in Agra

वेलेंटाइन डे बना खास: परिवार परामर्श केंद्र में भुलाए गिले-शिकवे, एक बार फिर हमसफर हुए पति-पत्नी

Mon, 14 Feb 2022 09:35 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Feb 2022 09:35 AM IST
सार

परिवार परामर्श केंद्र पर रविवार को तीन दंपती फिर हमसफर बन गए। इनके रिश्ते में शक ने दरार डाल दी थी। काउंसिलिंग में दोनों ने गिले-शिकवे भुला दिए। 

विज्ञापन
Valentine Day  three couples came together after counseling at Family Counseling Center in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले तीन दंपती एक बार फिर हमसफर हो गए। परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को काउंसिलिंग में पति-पत्नी ने गिले-शिकवे भुला दिए और साथ-साथ घर गए। परामर्श केंद्र पर काउंसिलिंग के लिए 10 मामले पहुंचे। दो मामलों में समझौते की संभावना नहीं दिखने पर एफआईआर कराई गई। पांच मामलों में अगली तारीख दी गई है। केंद्र के काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि समझौते वाले मामलों में दस से बीस मिनट ही लगे। पति-पत्नी को बात समझ में आ गई। पुरानी बातों को भुलाकर साथ-साथ गए।

विज्ञापन


चार मामले समझौते के कगार पर
परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी कमर सुल्ताना ने बताया कि तीन मामलों में समझौता हुआ। जिन पांच मामलों में अगली तिथि दी गई है, उनमें से चार मामले समझौते के कगार पर हैं। हमें उम्मीद है कि अगले हफ्ते इन मामलों में समझौता हो जाएगा। 
विज्ञापन


तीन महीने बाद आए साथ
लोहामंडी क्षेत्र के दंपती तीन महीने से अलग रह रहे थे। केंद्र पहुंची पत्नी को इस बात का शक था कि पति के किसी दूसरी महिला से संबंध हैं। परिवार परामर्श केंद्र पर काउंसिलिंग हुई तो शक की गांठ खुल गई। शक दूर हुआ तो वेलेंटाइन वीक उनके लिए खास बन गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गले मिल भुलाईं बुरी यादें 
बोदला क्षेत्र के दंपती परिवार परामर्श केंद्र पर काउंसिलिंग में पिछले तीन रविवार से आ रहे थे। इस बार दोनों के बीच का मनमुटाव खत्म हो गया। दोनों ने अपनी गलती को स्वीकार किया। पत्नी का कहना था कि कोरोना की दूसरी लहर में पति पर शक हुआ था। 

पति से कई बार पूछा कि रात में किससे बातें चलती हैं, उन्होंने सही जवाब नहीं दिया। पति ने इस बात को स्वीकार किया और आइंदा से इसका ध्यान रखने का वादा किया। पत्नी ने भी शक न करने की बात कही। दोनों बुरी यादों को भुलाकर गले मिल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed