फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vaccination campaign to start pneumonia prevention from 8 August in agra

मासूमों को निमोनिया से बचाने के लिए आई नई वैक्सीन, आठ अगस्त से शुरू होगा टीकाकरण

Sat, 25 Jul 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Jul 2020 12:03 AM IST
सार

  • निमोनिया की नई वैक्सीन आठ अगस्त से बूथों पर लगाई जाएगी 
  • एक साल तक के बच्चों को तीन बार लगनी है, कर्मचारियों को दिया टीकाकरण का प्रशिक्षण 

विज्ञापन
Vaccination campaign to start pneumonia prevention from 8 August  in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में मासूमों को निमोनिया से बचाने के लिए नई वैक्सीन पीसीवी आ गई है। इसकी तीन डोज बच्चों को दी जानी हैं। आठ अगस्त से बूथों पर एक साल तक के बच्चों को यह वैक्सीन लगाई जाएगी।

विज्ञापन


अभी तक निमोनिया की अलग से वैक्सीन नहीं थी। यह पेंटा डोज में शामिल थी लेकिन इसका प्रभावी परिणाम नहीं आ रहा था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में एक साल तक के बच्चों की संख्या करीब 1,28,856 है। पहली डोज डेढ़ महीने, दूसरी साढ़े तीन महीने और अंतिम डोज नौ महीने पर लगाई जाएगी। 
विज्ञापन



पीसीवी को नियमित टीकाकरण में भी शामिल कर लिया गया है। अभी तक यह वैक्सीन प्राइवेट में प्रति डोज करीब चार हजार रुपये में लगाई जा रही थी। टीकाकरण के नोडल अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि बूथों पर टीकाकरण के लिए 2,756 टीम बनाई हैं। रोस्टर प्लान के तहत बच्चों को वैक्सीन लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवजातों में 16 फीसदी की मौत निमोनिया से

निमोनिया बेहद खतरनाक बीमारी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. बीएस चंदेल ने बताया कि नवजातों में से 16 फीसदी की मौत निमोनिया के चलते ही हो जाती है। 

कोरोना से मरने वालों में 20 फीसदी को निमोनिया 

निमोनिया सिर्फ बच्चों को ही नहीं, वयस्कों के लिए भी जानलेवा साबित होता है। कोरोना वायरस के संक्रमण से होने वाली मौतों में निमोनिया भी एक वजह है। 20 फीसदी मृतकों में गंभीर निमोनिया पाया गया। 

निशुल्क लगाई जाएगी वैक्सीन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडे ने कहा कि निमोनिया जानलेवा बीमारी है, लगभग 16 फीसदी बच्चों की इस बीमारी के चलते मौत हो रही है। इसकी रोकथाम के लिए वैक्सीन बनी है, जो निशुल्क लगाई जाएगी। आठ अगस्त से इसका शुभारंभ हो रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed