{"_id":"5c01558fbdec22419f5c21b5","slug":"uttar-pradesh-police-constables-recruitment-will-soon","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए खुशखबर, उत्तर प्रदेश पुलिस में होगी 51 हजार से ज्यादा सिपाहियों की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के लिए खुशखबर, उत्तर प्रदेश पुलिस में होगी 51 हजार से ज्यादा सिपाहियों की भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 30 Nov 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
UP Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबर है। जल्द ही 50 हजार से ज्यादा सिपाहियों की भर्ती होने वाली है। यह जानकारी प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने दी है। शुक्रवार को मथुरा आए डीजीपी ने बताया कि प्रदेश पुलिस में अब लगातार भर्तियां की जाएंगी।
पहले चरण में 51 हजार 950 सिपाहियों की भर्ती होनी है। अगले महीने से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जालौन और सुल्तानपुर में ट्रेनिंग सेंटर भी खोले जा रहे हैं। अभी तक प्रदेश के प्रशिक्षण केंद्रों पर छह हजार को ट्रेनिंग दिलाई जा सकती थी लेकिन क्षमता को बढ़ाकर 20 हजार किया जा रहा है।
मथुरा पुलिस लाइन में डीजीपी ने बताया कि प्रदेश में एक लाख 29 हजार पुलिस कर्मियों की कमी है। यह कमी पिछले कई साल से चली आ रही है। लेकिन अब सरकार ने नई भर्ती करने का आदेश दिया है। इसकी कवायद शुरू की जा रही है।

अगले वर्ष से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
51 हजार सिपाहियों की भर्ती अगले महीने से की जा रही है, जबकि बड़ी संख्या ऐसे पुलिस कर्मियों की है जो प्रशिक्षण ले रहे हैं। आने वाले दो साल में भर्तियां करके पुलिस के रिक्त पदों को भर लिया जाएगा। सिपाहियों के साथ ही दरोगाओं की भी भर्ती की जानी है।
एसटीएफ और एटीएस की ताकत बढ़ेगी
एसटीएफ और एटीएस की ताकत बढ़ाई जाएगी। प्रशिक्षण पर भी जोर दिया जा रहा है। प्रदेश पुलिस के मुखिया ने एसटीएफ की तारीफ करते हुए कहा कि मथुरा में शिक्षक भर्ती घोटाले का खुलासा एसटीएफ ने ही किया था।
रोडवेज की बसों में फर्जी टिकट का खेल भी एसटीएफ ने ही पकड़ा था। डीजीपी ने बताया कि एटीएस ने भी आतंकी नेटवर्क को काफी हद तक तोड़ा है। कई संदिग्ध पकड़े भी जा चुके हैं।