फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uttar Pradesh is a great example of Ganga-Jamuni tehzeeb: DM

गंगा जमुनी तहजीव का बड़ा उदाहरण है उत्तर प्रदेश: डीएम

Mon, 24 Jan 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh is a great example of Ganga-Jamuni tehzeeb: DM
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश दिवस को लेकर सोमवार को जिलेभर में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। स्कूल और कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के बीच गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने विकास भवन में एक जनपद-एक उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई गई। कहा कि उत्तर प्रदेश गंगा जमुनी तहजीब का बड़ा उदाहरण है। कार्यक्रम में एक जनपद एक उत्पाद का कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपने स्थापना के समय से ही गौरवशाली, सांस्कृतिक, वीरतापूर्ण और गौरवमयी परम्पराओं के साथ फल-फूल रहा है। प्रदेश ने पूरब से पश्चिम तक एवं उत्तर से दक्षिण तक हर क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं। प्रदेश में अनेक प्रकार की बोली, भाषाओं, सांस्कृतिक, विरासत का तेजी से विकास हुआ है। कहा कि आजादी से लेकर आज तक प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि जनपद ने स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका अदा की। हमें अपने वर्तमान, भविष्य को गौरवपूर्ण बनाने की दिशा में काम करना होगा। देश के भविष्य बच्चों को क्रांतिकारियों, बलिदानियों के जीवन के बारे में बताकर उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित करना होगा। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी समारोह की थीम पर जनपद में नियमित तौर पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने एक जनपद- एक उत्पाद में बेहतर कार्य करने वाले विकास वर्मा, शिवम राठौर, प्रवीन कुमार को तारकशी हस्तशिल्प एवं इमराना बेगम, रूबाना हाशिमी को वस्त्र सिलाई एवं कड़ाई, जरी जरदोजी में उत्कृष्ट उत्पादों के प्रदर्शन हेतु प्रशस्ति पत्र उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीपी सिंह, जिला विकास अधिकारी प्रवीन कुमार राय, परियोजना निदेशक डीआरडीए केके सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम पीसी राम, जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य, उपायुक्त उद्योग मोहम्मद सऊद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों और कॉलेजों में भी आयोजित हुए कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर आगरा रोड स्थित श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. एके सिंह राठौर और उप प्रधानाचार्य हिमांशु यादव ने उत्तर प्रदेश से संबंधित जानकारियां प्रदान कीं। वाणिज्य प्रवक्ता तनवीर सिंह ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रवक्ता डॉ. विकास जायसवाल, कौशल किशोर ने भी विचार रखे। संचालन रितु शंखवार ने किया। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. पुष्पा कश्यप, कार्यक्रम अधिकारी जयप्रकाश यादव, डॉ. गीता देवी ने उत्तर प्रदेश के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. एसपी सिंह, वेदप्रकाश सिंह, जितेंद्र पाठक, जगजीवन राम, प्रमोद कुमार, विजय आनंद गौतम, डॉ. तनु जैन, शिवनंदन सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed