फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उटंगन हादसा: नदी की जानें किस कोख में समा गए सात लोग, तीसरे दिन भी कोई न मिला; सेना का सर्च जारी

Sun, 05 Oct 2025 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Oct 2025 09:20 AM IST
सार

उटंगन नदी में डूबने वालों की तलाश तीसरे दिन भी जारी रही। तीसरे दिन कोई भी नहीं मिला। एनडीआरएफ और सेना का तलाशी अभियान जारी है। घटना स्थल पर हजारों ग्रामीण डेरा डाले हुए हैं।

विज्ञापन
Utangan River Tragedy Third Day of Search But Hope Still Drowns in the Rive
उटंगन हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उटंगन नदी में शनिवार को तीसरे दिन भी तलाशी अभियान जारी रहा, लेकिन खेरागढ़ के गांव कुसियापुर के लापता सातों युवकों में से किसी का पता नहीं चला। सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन दल (एनडीआरएफ) और एसडीआरएफ के साथ स्थानीय लोग भी नदी में उतरकर युवकों की तलाश कर रहे हैं।


नदी की धारा को डूब क्षेत्र के बीच से नाला बनाकर दूसरी ओर मोड़ा गया है। 250 मीटर क्षेत्र में नदी का पानी कम करने के लिए अस्थायी बांध बनाया गया है और नाले के जरिए पानी निकाला जा रहा है। उधर, अपनों के इंतजार में परिवार के लोगों की आंखें पथरा गईं हैं। घटनास्थल पर हजारों लोग डेरा डाले हुए हैं। शाम को गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के बाहर बनी शराब की कंपोजिट दुकान (ठेका) में तोड़फोड़ कर दी। शराब की बोतलों को सड़क पर फेंक दिया। आधा घंटे तक बवाल के बाद पुलिस पहुंची, तब मामला शांत हो सका।

 
Utangan River Tragedy Third Day of Search But Hope Still Drowns in the Rive
उंटगन में सर्च जारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बता दें, 2 अक्तूबर को गांव कुसियापुर के 13 लोग उटंगन नदी में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दाैरान डूब गए थे। एक युवक विष्णु को बचा लिया गया था जबकि दो दिन में पांच युवकों गगन, ओमपाल, मनोज, भगवती और अभिषेक के शव निकाले गए। सात युवक सचिन, ओकेश, हरेश, वीनेश, गजेंद्र, दीपक और करन अब भी लापता हैं।

 
Utangan River Tragedy Third Day of Search But Hope Still Drowns in the Rive
नदी का रोका जा रहा पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के बाद एसडीआरएफ तलाश में लगी थी। शुक्रवार को पहले एनडीआरएफ और दोपहर में सेना की 50 पैरा ब्रिगेड की यूनिट 411 पैरा फील्ड कंपनी पहुंच गई थी। रात तक तलाशी अभियान चलाने के बाद भी लापता युवकों का पता नहीं चला। शनिवार सुबह 9 बजे से तीसरे दिन फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया। अत्याधुनिक उपकरणों के साथ स्कूबा डाइवर ने तलाश करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Utangan River Tragedy Third Day of Search But Hope Still Drowns in the Rive
गांव के लोग भी मदद में जुटे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाद में ग्रामीण भी तलाशी अभियान में शामिल हो गए। पुलिस प्रशासन ने उटंगन के पानी को रोकने के लिए ग्रामीणों की मदद ली। 250 मीटर के क्षेत्र में पानी को रोकने के लिए एक तरफ मिट्टी भरकर प्लास्टिक के कट्टे डाले गए तो दूसरी तरफ नदी के बराबर से बने डूब क्षेत्र में नाला बनाकर पानी को आगे की तरफ निकाला जा रहा है।

 
विज्ञापन
Utangan River Tragedy Third Day of Search But Hope Still Drowns in the Rive
मदद में जुटे ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पानी कम होने पर अभियान में लगी टीमों ने तेज गति से काम किया। हालांकि, रात तक लापता सात युवकों में से किसी का पता नहीं चला। घटनास्थल पर दिनभर कई गांवों के लोग जुटे रहे। डूबे हुए युवकों के परिजन भी बैठे रहे, जिन्हें अधिकारी सांत्वना देते रहे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed