फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Used to play gambling by selling loot chains, arrested

लूट की चेन बेचकर खेलता था जुआ, गिरफ्तार

Mon, 01 Aug 2022 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Used to play gambling by selling loot chains, arrested
आगरा। शाहगंज पुलिस ने चेन लुटेरे और एक सराफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि लुटेरा लूटे गए चेन को सराफ को बेच देता था। जो रकम मिलती थी, उसे जुए में उड़ा देता था। हाल ही में दो वारदात की थी। एक में चेन लूट करने में सफल हो गया था। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस उस तक पहुंच गई।
विज्ञापन

26 जुलाई को घर के बाहर बेटे को गोद में लेकर टहल रही दरोगा की पत्नी से एक बदमाश ने चेन लूट का प्रयास किया था। महिला के साहस दिखाने पर भाग गया था। 27 जुलाई को साकेत कॉलोनी स्थित स्कूल से एक महिला बेटी को घर लेकर आ रही थी। रास्ते में एक बदमाश चेन लूट कर बाइक से भाग गया। इन घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिले थे। पुलिस की टीम बदमाशों की तलाश में लगी थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि राज नगर निवासी सतीश और अशोक नगर निवासी सागर वर्मा पकड़े गए हैं। सतीश लुटेरा है। उसके पास से एक बाइक बरामद की गई। वहीं सागर वर्मा सराफ है। पूछताछ में आरोपी सतीश ने बताया कि वह जुआ खेलने का आदी है। जीआरपी और थाना लोहामंडी पुलिस पूर्व में उसे जेल भेज चुकी है। साकेत कॉलोनी में महिला से चेन लूट के बाद सराफ को बेच दी थी। इसके बाद जुआ खेलने चला गया। जुए में रकम हार गया। इस कारण उसके पास कुछ भी नहीं बचा है। पुलिस आरोपी के पास से चेन बरामद नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed