Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   US Vice President James David Vance will visit Taj Mahal with his family on Wednesday

UP: कल ताजमहल देखने आएंगे अमेरिकी उप राष्ट्रपति...तीन घंटे रुकेंगे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे अगवानी

Tue, 22 Apr 2025 01:30 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 22 Apr 2025 01:30 AM IST
सार

अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस के आगरा आगमन को लेकर तैयारियां जोरशोर से जारी हैं। वहीं सुरक्षा एजेंसियों ने आगरा में डेरा डाल लिया है। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा रही है।

विज्ञापन
US Vice President James David Vance will visit Taj Mahal with his family on Wednesday
ताज पर सफाई करते कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस बुधवार को परिवार के साथ ताजमहल देखने के लिए आगरा आएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खेरिया हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी करेंगे। अमेरिकी उप राष्ट्रपति के साथ उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा और तीन बच्चे भी होंगे।
विज्ञापन


 
Trending Videos

अमेरिकी उपराष्ट्रपति तीन घंटे आगरा में गुजारेंगे। उनके आने से पहले ही अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने आगरा में डेरा डाल लिया है। एक तरफ मंडलायुक्त और डीएम अमेरिकी उपराष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। दूसरी तरफ अमेरिका व भारत की एजेंसियां सुरक्षा मानकों को परख रही हैं। 

ताजमहल भ्रमण के दौरान पर्यटकों के लिए स्मारक में प्रवेश बंद रहेगा। सुबह 8.30 बजे अमेरिकी उपराष्ट्रपति के जयपुर से आगरा आने का अनुमान हैं। सुरक्षा दृष्टि से दोपहर 1 बजे तक ताजमहल में पर्यटकों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए 23 को बंद रहेगा ताजमहल
अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेम्स डेविड वेंस 23 अप्रैल को ताजमहल देखने आ रहे हैं। इसके चलते उनके भ्रमण होने तक पर्यटकों के लिए ताजमहल बंद रहेगा। अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि सूर्याेदय से उप राष्ट्रपति का भ्रमण खत्म होने तक पर्यटक ताजमहल नहीं देख सकेंगे। इस दौरान टिकट काउंटर भी बंद रहेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed