फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   US Secretary of State Marco Rubio will visit Taj Mahal

Marco Rubio India Visit: ताज का दीदार करेंगे अमेरिकी विदेश मंत्री, एक घंटा रुकेंगे; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Sat, 23 May 2026 09:29 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 23 May 2026 09:29 PM IST
सार

ताज के अंदर अमेरिकी विदेश मंत्री के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल रहेगा। सुबह 10:05 से 11:05 बजे तक मार्को रूबियो ताजमहल के अंदर रहेंगे। इसके बाद वह आगरा से जयपुर जाएंगे।

विज्ञापन
US Secretary of State Marco Rubio will visit Taj Mahal
मार्को रूबियो - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो सोमवार को ताजमहल देखने आ रहे हैं। तीन दिन के भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री सोमवार को विशेष विमान से आगरा में खेरिया स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर आएंगे। वह सुबह 9:30 बजे एयरपोर्ट पर उतरेंगे, जहां से 10:05 बजे ताजमहल देखने पहुंचेंगे। करीब एक घंटे तक वह ताजमहल में रहेंगे। इस दौरान ताजमहल पर्यटकों के लिए खुला रहेगा।
विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के ताजमहल भ्रमण के दौरान अमेरिकी अधिकारी ताजमहल को बंद रखने के लिए कह रहे थे, लेकिन ताजमहल को केवल राष्ट्राध्यक्षों के लिए बंद करने के नियम का हवाला दिया गया। शुक्रवार दोपहर में हुई बैठक के बाद विदेश मंत्रालय ने स्थानीय प्रशासन को ताजमहल खुला रखने की जानकारी दी।
विज्ञापन

 
Trending Videos

हालांकि, उनकी यात्रा के दौरान प्रोटोकॉल के कारण पर्यटकों को कई दिक्कतें हो सकती हैं। ताज के अंदर अमेरिकी विदेश मंत्री के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल रहेगा। सुबह 10:05 से 11:05 बजे तक मार्को रूबियो ताजमहल के अंदर रहेंगे। इसके बाद वह आगरा से जयपुर जाएंगे। उनके ताजमहल भ्रमण से पहले अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की एडवांस टीम तीन बार आ चुकी है। रविवार को खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक रूट पर सुरक्षा संबंधी रिहर्सल किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed