फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   US Secretary Marco Rubio Visits Taj Mahal Amid Tight Security, Admires the Iconic Monument

UP: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने किया ताज का दीदार, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

Mon, 25 May 2026 11:07 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 25 May 2026 11:07 AM IST
सार

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आगरा स्थित ताजमहल पहुंचे और स्मारक का दीदार किया। इस दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल के चलते पूरे क्षेत्र में विशेष इंतजाम किए गए और पर्यटक आवागमन प्रभावित रहा।

विज्ञापन
US Secretary Marco Rubio Visits Taj Mahal Amid Tight Security, Admires the Iconic Monument
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने किया ताज का दीदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो पत्नी जेनेट डी. रूबियो के साथ भारत दौरे पर आए हैं। सोमवार को वह विश्व के सात अजूबों में शामिल ताजमहल का दीदार करने आगरा आए। दोनों ने ताजमहल देखने के बाद डायना बेंच पर बैठकर तस्वीरें खिंचाई। इस मौके पर भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद रहे। अमेरिकी विदेश मंत्री सुबह 10:05 पर ताजमहल में पहुंचे, जहां उन्होंने करीब एक घंटे तक ताजमहल के बारे में जानकारी की। 
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी बेटी इवांका को ताजमहल का भ्रमण कर चुके गाइड रिंकू सिंह ने अमेरिकी विदेश मंत्री को भी भ्रमण कराया। उनकी पत्नी ने ताजमहल की पच्चीकारी और काला ताजमहल के बारे में जानकारी की। विदेश मंत्री के भ्रमण के दौरान ताजमहल को पर्यटकों से खाली कर लिया गया था और उन्हें अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन


 जो पर्यटक पहले से मौजूद थे उनमें से अधिकांश को साइड वाली लाइन पर शिफ्ट कर दिया गया। टिकट काउंटर बंद होने से करीब 1 घंटे तक लोग परेशान रहे।  विदेश मंत्री के प्रोटोकॉल में ताजमहल को बंद नहीं किया जा सकता, लेकिन अघोषित रूप से प्रशासन ने ताजमहल को 1 घंटे तक सैलानियों के लिए बंद रखा। एक घंटे तक ताजमहल में रहने के बाद अमेरिकी राजदूत कर जियो गौर के साथ विदेश मंत्री मार्को रूबीयोअमर विलास होटल चले गए, जहां उन्होंने लंच किया और दोपहर में 1:00 बजे वह अमीर फोर्ट देखने के लिए जयपुर के लिए विशेष विमान से  रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed