फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   urch celebrated in bhargen

ख्वाजा के उर्स पर भरगैन में सजी महफिल, हुई फातिहा ख्वानी

Wed, 09 Feb 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
urch celebrated in bhargen
कासगंज के भरगैन में सजी महफिल में शामिल लोग - फोटो : KASGANJ
भरगैन। सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज हजरत मोइनुद्दीन चिश्ती संजरी के 810 वे उर्स के मौके पर कस्बे में उनके नाम की महफिल सजाई गई और फातिहा ख्वानी के साथ जिक्र-ए-ख्वाजा गरीब नवाज हुआ। मुल्क में खुशहाली, तरक्की और अमन की दुआ मांगी गई।
विज्ञापन

कस्बा पचवईया थोक स्थित मदरसा ख्वाजा महमूद चिश्ती में आयोजित कार्यक्रम में मुदर्रिस हाफिज खुशनवाज ने ख्वाजा साहब के जीवन पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज इस्लाम धर्म के एक महान सूफी संत थे, जिन्होंने गरीबों की भलाई के लिए कई कार्य किए हैं। अहमद थोक स्थित तकि ए पर आयोजित फातिहा ख्वानी में गौसिया मस्जिद के इमाम हाफिज मुहम्मद जुबैर अहमद खान ने कहा कि ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती संजरी अजमेरी एक प्रसिद्ध सूफी संत होने के साथ-साथ इस्लामिक विद्वान और दार्शनिक थे। दारुल उलूम चिश्तिया बरकाते रजा के उस्ताद कारी मुशीर अहमद ने कहा, ख्वाजा साहब का उर्स समाज में अमन व आपसी भाईचारे का पैगाम देता है। समाजसेवी रिहान खान ने कहा कि अजमेर स्थित दरगाह से सभी धर्मों के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। इसे सर्वधर्म सद्भाव की अदभुत मिसाल भी कहा जाता है। भीकन थोक सहित कई स्थानों और घरों पर ख्वाजा साहब के नाम की फातिहा ख्वानी और जिक्र-ए-ख्वाजा गरीब नवाज का आयोजन हुआ। इस दौरान हाफिज हुसैन खान, मास्टर नूर आलम खान, शकील खान, मुस्लिम मियां, आमिर खान, सैबुल हसन, हाजी अकरम अली, अमान खान, नदीम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed