{"_id":"6acb2751bf712d84d308ff7e","slug":"uproar-over-encroachment-on-park-in-agra-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क पर तकरार: फेंसिंग कराने के विवाद में पांच कॉलोनियों के लोगों ने किया हंगामा, बेंच तोड़ीं; पार्षद पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क पर तकरार: फेंसिंग कराने के विवाद में पांच कॉलोनियों के लोगों ने किया हंगामा, बेंच तोड़ीं; पार्षद पर आरोप
Sun, 11 Oct 2026 11:36 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:36 AM IST
सार
आगरा के उखर्रा क्षेत्र में पार्क को लेकर हंगामा हो गया। रास्ता बंद करने का आरोप लगाते हुए पांच काॅलोनियों के लोगों ने विरोध जताया। पार्क के समर्थन और फेंसिंग के विरोध में लोग आमने-सामने आ गए, जिस पर पूरे दिन तकरार होती रही।
विज्ञापन
विरोध जताते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के वार्ड-5 के उखर्रा में पार्क की जमीन की फेंसिंग कराने के विवाद में पांच कॉलोनियों के लोगों ने हंगामा किया। पार्क के समर्थन और फेंसिंग के विरोध में लोग आमने-सामने आ गए, जिस पर पूरे दिन तकरार होती रही। दोनों पक्ष धरने पर बैठ गए। पांच कॉलोनियों के लोगों ने भाजपा पार्षद हेमलता चौहान पर जमीन कब्जाने और रास्ता बंद करने के आरोप लगाए, वहीं पार्षद ने इसके लिए विधायक को जिम्मेदार ठहराया।
धरना-प्रदर्शन के दौरान गुस्से में आए लोगों ने पार्क की फेंसिंग उखाड़ दी और बेंच तोड़ डालीं। मामले में पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को धरने से हटाया। वार्ड-5 में सैनिक विहार, नगला लटूरी सिंह, शंभू पैलेस, शांति नगर और नगला टेक चंद, इससे जुड़े दुर्गा पैलेस आदि इलाकों के लोगों ने धरना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सैयद उखर्रा मार्ग पर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज की चहारदीवारी के साथ लगा हुआ पुराना रास्ता है। दशकों से लोग यहीं से निकलते हैं। अब पार्षद हेमलता चौहान ने पार्क की फेंसिंग के नाम पर निजी हित साधते हुए जमीन कब्जाई है और सार्वजनिक रास्ते को पूरी तरह बंद करवा दिया है। भाजपा मधुनगर मंडल उपाध्यक्ष बलवीर सिंह धारिया ने बताया कि डीएम से क्षेत्र के लोग शिकायत कर चुके हैं। पुलिस ने बीचबचाव करते हुए सार्वजनिक रास्ता छोड़ने के लिए कहा था। लोग 30 फीट की जगह 25 फीट रास्ता देने पर भी तैयार हैं लेकिन पार्षद फेंसिंग पर अड़ी हैं। शाम को धरने के दौरान गुस्से में आए लोगों ने फेंसिंग उखाड़ दी और सीमेंट की बेंच तोड़ दीं। इस दौरान धरने में दलवीर सिंह, रामस्वरूप प्रजापति, अतर सिंह, हरवंश सिंह, मुकेश झा, सुरेश सिसौदिया आदि मौजूद रहे।
राजनीतिक साजिश, यह पार्क की जमीन
वार्ड की पार्षद हेमलता चौहान ने आरोप खारिज किए और इसे राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अभिलेखों में रास्ता दर्ज नहीं है। जहां लोग रास्ता बता रहे हैं, वहां गंदगी रहती थी। हमने उसे साफ कराया। वहां पहले जानवर दफनाए जाते थे। सफाई के बाद हमने पौधे लगवाए और अब बेंच डलवा कर फेंसिंग कराई। पांच कॉलोनियों के लोगों के लिए दो रास्ते हैं, वह देवरी रोड पर भीम वाटिका और हिमाचल कॉलोनी होकर जाएं। इस विवाद को क्षेेत्रीय विधायक शह दे रहे हैं। रास्ता बंद हो रहा है तो प्रशासन और निगम देखेगा। उन्हें विवाद में न घसीटें।