फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UPPL sets its sights on Agra today; Chairman Dr. Sanjay Kapoor to oversee preparations.

Agra News: यूपीपीएल की नजर आज आगरा पर, तैयारियों की कमान संभालेंगे चेयरमैन डॉ. संजय कपूर

Sat, 18 Jul 2026 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
UPPL sets its sights on Agra today; Chairman Dr. Sanjay Kapoor to oversee preparations.
आगरा। उत्तर प्रदेश प्रीमियर लीग (यूपीपीएल) के चौथे संस्करण की नीलामी पहली बार आगरा में होगी। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए यूपीपीएल के अध्यक्ष संजय कपूर शनिवार को ताजनगरी पहुंचेंगे। उनका यह दौरा 24 जुलाई को होने वाली नीलामी की सफलता सुनिश्चित करने की अंतिम कड़ी है।
विज्ञापन

अध्यक्ष पांच सितारा होटल में बने नीलामी स्थल का निरीक्षण करेंगे। वह तकनीकी, सुरक्षा, आतिथ्य और आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करेंगे। यूपीपीएल का चौथा संस्करण इस बार कई मायनों में खास है क्योंकि पहली बार इसका ऑक्शन आगरा में हो रहा है। इससे ताजनगरी प्रदेश के क्रिकेट कैलेंडर के बड़े आयोजनों में अपनी पहचान बनाएगी। नीलामी के दौरान प्रदेश की सभी फ्रेंचाइजियों के मालिक, टीम अधिकारी, चयनकर्ता और क्रिकेट जगत की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहेंगी। आगरा क्रिकेट एसोसिएशन और यूपीपीएल प्रबंधन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। संजय कपूर अपने दौरे में नीलामी हॉल की तकनीकी व्यवस्था का जायजा लेंगे। वह सीधा प्रसारण, खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजियों के बैठने की व्यवस्था भी देखेंगे।
विज्ञापन



यूपीपीएल के चौथे संस्करण का ऑक्शन पहली बार आगरा में हो रहा है, यह पूरे शहर और यहां के क्रिकेट परिवार के लिए गर्व का विषय है। डॉ. संजय कपूर शनिवार को अपनी टीम के साथ तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। हमारा प्रयास है कि आगरा अपनी मेजबानी से पूरे प्रदेश में एक नई मिसाल कायम करे। आयोजन की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और हम सफल आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील जोशन, अध्यक्ष, आगरा क्रिकेट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed