{"_id":"68e47e2b9ed74d910e033d54","slug":"up-weather-agra-rainfall-temperature-drop-imd-weather-update-2025-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Rain: आ गई सर्दी! अगले तीन दिन बारिश, 5.9 डिग्री गिरा आगरा का पारा; पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Rain: आ गई सर्दी! अगले तीन दिन बारिश, 5.9 डिग्री गिरा आगरा का पारा; पश्चिमी विक्षोभ का दिखा असर
Tue, 07 Oct 2025 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 07 Oct 2025 10:20 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हुई बारिश से तापमान 5.9 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन बारिश होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम ने करवट ले ली है। चिलचिलाती गर्मी से परेशान चल रहे शहरवासियों को मौसम ने सोमवार को ठंड का अहसास कराया। विक्षोभ का असर पूरे यूपी में सबसे ज्यादा आगरा में देखने को मिला। बारिश से तापमान में 5.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा सबसे ज्यादा रही।
विज्ञापन
सोमवार को बादलों के साये में हुई आंधी-बारिश की वजह से आगरा में अधिकतम तापमान में अचानक गिर या। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रहा था। विभाग ने अगले तीन दिन तक आसमान में बादल छाए रहने और शहर के कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है। आगरा के बाद बलिया में अधिकतम तापमान में 4.9 डिग्री, मेरठ में 4.3, अलीगढ़ में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें - UP: दुकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों में टकराव..मारपीट और फायरिंग, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना; देखें वीडियो
ये भी पढ़ें - UP: दुकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों में टकराव..मारपीट और फायरिंग, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना; देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सुहाना रहा मौसम
आगरा के आसमान में छाए घनघोर काले बादलों ने मौसम को काफी सुहाना बना दिया है। मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार और मंगलवार को तेज आंधी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। कहा गया था कि इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
ये भी पढ़ें - Agra: पुलिस कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई...आठ पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इंस्पेक्टर और दो दरोगा समेत छह निलंबित

जनजीवन प्रभावित
मौसम विभाग की इस चेतावनी के बीच सोमवार को सुबह से ही मौसम सुहाना बना रहा। दोपहर तीन बजे के बाद शुरू हुई बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। आंधी और बारिश के चलते दिन का अधिकतम तापमान अधिकतम 35.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान रविवार को 24.3 डिग्री से घटकर 30.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।