{"_id":"5ecd5a032f700a57ff1130ae","slug":"up-uttar-pradesh-coronavirus-latest-news-seven-new-cases-of-covid-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में सात और कोरोना मरीज मिले, पांच महीने का बच्चा भी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में सात और कोरोना मरीज मिले, पांच महीने का बच्चा भी संक्रमित
Wed, 27 May 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 27 May 2020 12:15 AM IST
सार
- मंगलवार देर रात आई सात और लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट
- नए संक्रमितों में पांच महीने का बच्चा भी शामिल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जिले में सात और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनकी जांच रिपोर्ट मंगलवार देर रात प्राप्त हुई। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 71 हो गई है। नए संक्रमित मरीज मिलने पर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया।
नौहझील के गांव मिठौली में मिले कोरोना पॉजिटिव केस के संपर्क में आए पांच लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इसमें पांच महीने का बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा नौहझील में मुंबई से लौटकर आए युवक की भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
छाता क्षेत्र में 32 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। इन सात संक्रमितों में तीन महिलाएं शामिल हैं। प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी जिले में कोरोना वायरस थमने का नाम नहीं ले रहा है।

लगातार संक्रमित मिलने से लोगों में दहशत
लगातार केस मिलने से लोगों में भी दहशत है। जिस तरीके से बाजारों को खोला जा रहा है और भीड़ उमड़ रही है उससे कोरोना के नियंत्रण को लेकर प्रशासन के प्रयासों पर सवाल उठ रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संजीव यादव ने बताया कि सात लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। नए संक्रमित मरीजों के परिवारवाले व संबंधियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।
क्षेत्रों में सर्वे कराया जाएगा। नौहझील क्षेत्र में पहले से ही सर्वे कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिले लोग पहले से ही क्वारंटीन थे अब इन्हें आइसोलेट किया गया है। जिले में अब सक्रिय केस 24 हैं।