{"_id":"5f05b5eff6b69446303d8bb2","slug":"up-stf-raid-in-nagala-pandey-for-search-vikas-dubey-kanpur-encounter-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vikas Dubey Kanpur Case: बेटे की लोकेशन पर एसटीएफ की नगला पांडेय में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikas Dubey Kanpur Case: बेटे की लोकेशन पर एसटीएफ की नगला पांडेय में दबिश
Wed, 08 Jul 2020 05:33 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 08 Jul 2020 05:33 PM IST
सार
- विकास दुबे के पुत्र की लोकेशन गांव में मिली
- वर्षों पहले गांव छोड़ गया था प्रेमप्रकाश
विज्ञापन
vikas dubey
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी विकास दुबे की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। एसटीएफ की नजर नगला पांडेय पर भी है। बुधवार को एसटीएफ ने यहां दबिश दी। हालांकि विकास दुबे के परिवार का कोई भी व्यक्ति एसटीएफ के हाथ नहीं लगा।
कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया विकास दुबे का रिश्ते का मामा प्रेमप्रकाश पांडेय मूलरूप से बेवर थाना क्षेत्र के गांव नगला पांडेय का रहने वाला था। बुधवार को एसटीएफ ने नगला पांडेय में दबिश दी।
ये भी पढ़ें: अस्थि विसर्जित कर शहीद के भाई ने लिया संकल्प, पुलिस परीक्षा की पास, वर्दी मिलते ही करूंगा अपराधियों का सफाया
विज्ञापन
यहां प्रेमप्रकाश पांडेय के परिजनों से पूछताछ की। सादा कपड़ों में आए पुलिसकर्मियों ने विकास दुबे के रिश्तेदारों के घरों की तलाशी भी ली। हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिसकर्मियों का कहना था कि विकास दुबे के पुत्र की लोकेशन गांव में मिली है।

स्थानीय पुलिस भी रखे है नजर
विकास दुबे की नगला पांडेय गांव के साथ ही किशनी क्षेत्र में भी रिश्तेदारी है। वारदात के बाद से पुलिस यहां नजर रखे हुए है। गांव के चौकीदार से लेकर ग्राम प्रधान पुलिस के संपर्क में हैं। गांव में आने-जाने वालों के बारे में रोजाना जानकारी जुटाई जा रही है।
वर्षों पहले गांव छोड़ गया था प्रेमप्रकाश
नगला पांडेय में दबिश देने गई एसटीएफ ने एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे के मामा प्रेमप्रकाश पांडेय के परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि प्रेमप्रकाश पांडेय कई वर्ष पूर्व गांव छोड़कर कानपुर चले गए थे।
ये भी पढ़ें : Vikas Dubey: राजस्थान-हरियाणा सीमा पर अलर्ट, एक्सप्रेसवे पर लगे हिस्ट्रीशीटर के बड़े-बड़े पोस्टर
प्रेमप्रकाश चार भाई हैं, बड़े भाई चंद्रप्रकाश वर्तमान में ग्वालियर रहते हैं। जबकि गांव में रामविलास पांडेय रहते हैं। सबसे छोटा भाई ओमप्रकाश भी ग्वालियर रहते हैं। विकास प्रेम प्रकाश को मामा कहता था।

जिलेभर में लगाए गए पोस्टर
जिले में भी विकास दुबे की तलाश की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों से लेकर रोडवेज बसों पर विकास दुबे के पोस्टर चस्पा किए गए हैं। जिले के बॉर्डर पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
स्थानीय पुलिस पहले से ही अलर्ट है। बुधवार को एसटीएफ जांच करने के लिए नगला पांडेय गांव पहुंची थी। किसी भी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हुई है। -प्रयांक जैन, सीओ भोगांव।