फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Roadways Buses Run from Kasganj to Delhi Depot got New Buses

Kasganj: दिल्ली के लिए मिलीं दो नई बसें, जारी किया गया टाइम टेबल

Wed, 17 Aug 2022 02:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Aug 2022 02:41 PM IST
सार

कासगंज से दिल्ली के लिए यूपी रोडवेज ने बस सेवा शुरू कर दी है। कासगंज डिपो को दो नई बसें मिली हैं, जिनका टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
UP Roadways Buses Run from Kasganj to Delhi Depot got New Buses
रोडवेज बसें (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम से कासगंज को दो नई बसें मिली हैं, जिनका टाइम टेबल निर्धारित कर उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ते दिल्ली के रूट पर लगाया गया है। इनमें एक बस तीन बजे और दूसरी चार बजे डिपो से रवाना होगी।

विज्ञापन

पहली बस का रूट और  टाइम टेबल  

बस संख्या यूपी 78 एनएच 3506 दोपहर 15:00 बजे कासगंज से रवाना होकर 15:30 बजे अमांपुर, 16:00 बजे सिढ़पुरा, 16:30 बजे पटियाली, 17:30 बजे भरगैन पहुंचेगी। भरगैन से 18:00 बजे रवाना होकर पटियाली 18:00 बजे, सिढ़पुरा 19:25 बजे, अमांपुर 19:55 बजे एवं कासगंज 20:30 बजे पहुंचेगी। कासगंज से 20:45 बजे रवाना होकर यह बस अलीगढ़ 22:15 बजे, दिल्ली 02:15 बजे पहुंचेगी। वापसी में दिल्ली से सुबह 06:00 बजे रवाना होकर 11:30 बजे कासगंज पहुंचेगी। बस के द्वारा कुल 578 किलोमीटर का सफर तय किया जाएगा।

विज्ञापन

दूसरी बस का रूट और  टाइम टेबल  

दूसरी बस संख्या यूपी 78 एनएच 3507 प्रतिदिन शाम 16:30 बजे कासगंज से रवाना होकर 17:00 बजे अमांपुर, 17:30 बजे सिढ़पुरा, 18:00 बजे गंजडुंडवारा, 18:55 बजे मोहनपुर पहुंचेगी। मोहनपुर से 19:00 बजे रवाना होकर अमांपुर 19:25 बजे, कासगंज 20:00 बजे पहुंचेगी। कासगंज से 20:15 बजे रवाना होकर 21:15 बजे, दिल्ली 01:45 बजे पहुंचेगी। दिल्ली से सुबह 07:00 बजे रवाना होकर अलीगढ़ 10:45 बजे एवं कासगंज 12:30 बजे पहुंचेगी। इस तरह बस 502 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed