फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up power minister shrikant declared mathura hathras and chitrakoot saubhagya district

मथुरा, हाथरस व चित्रकूट बने ‘सौभाग्यशाली’, दिवाली के बाद आगरा होगा घोषित

Fri, 02 Nov 2018 11:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 02 Nov 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
up power minister shrikant declared mathura hathras and chitrakoot saubhagya district
ऊर्जा मंत्री ने तीन जिलों को घोषित किया सौभाग्यशाली - फोटो : अमर उजाला
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) अंतर्गत आने वाले मथुरा, हाथरस और चित्रकूट जिले को सौभाग्यशाली घोषित कर दिया गया है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने समीक्षा के बाद इन तीनों जिलों के पूर्ण ऊर्जीकृत होने की घोषणा की। आगरा दीवाली बाद होगा पूर्ण रूप से ऊर्जीकृत घोषित होगा।
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने शुक्रवार को सौभाग्य योजना की समीक्षा की। इस योजना के तहत हर जिले के प्रत्येक मजरे को रोशन करना है। लोगों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराना है। इसी के तहत मथुरा में 1709 मजरों के अंतर्गत 30,176 पोल, लगभग 1,255 किमी एचटी/एलटी लाइन तथा 62,034 बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। 
विज्ञापन


चित्रकूट में 2,597 मजरों के अंतर्गत 36,340 पोल, लगभग 1,507 किमी एचटी/एलटी लाइन तथा 80301 बिजली कनेक्शन जोड़े गए। इसी प्रकार हाथरस में 1,369 मजरों के अंतर्गत 41,859 पोल, लगभग 981 किमी एचटी/एलटी लाइन तथा 41859 बिजली कनेक्शन दिए गए। इसके अलावा 202 लाख रुपये से यूपी नेडा द्वारा हाथरस में 25, चित्रकूट में 500 विद्युत कनेक्शन दिए जाने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली के बाद आगरा होगा सौभाग्यशाली

इस मौके पर ऊर्जा मंत्री ने बताया कि दक्षिणांचल अंतर्गत आने वाले चार और जिले दिवाली बाद सौभाग्यशाली घोषित किए जाएंगे। इनमें आगरा भी शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1.25 लाख मजरों को ऊर्जीकृत करना था। 

प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद इस लक्ष्य सापेक्ष 92 हजार मजरे ऊर्जीकृत कर दिए गए हैं। शेष में 31 दिसंबर 2018 तक बिजली पहुंच जाएगी। वहीं, उन्होंने गुणवत्ता से समझौता न करने की चेतावनी दी। कहा कि बिजली से जुड़े कार्यों में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मीटर रीडिंग में किसी प्रकार की शिकायत न आने देने का आदेश दिया है। इसके तहत मीटर रीडिंग लेने वाले कंपनियों की जनवरी के प्रथम सप्ताह में समीक्षा की जाएगी। 

वहीं, वो कंपनियां काली सूची में डाली जाएंगी, जिन्होंने घरों में बिजली मीटर तो लगा दिए लेकिन बिजली नहीं जोड़ी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बिजली की कमी नहीं है। यदि कहीं बिजली नहीं पहुंच रही है तो नेटवर्क में कोई दिक्कत होगी। इसे भी जल्द सुधार लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed