{"_id":"69ad0f2275b9cfd97205797d","slug":"up-police-outposts-to-get-new-cug-numbers-after-old-sims-stop-working-2026-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Police: चौकी प्रभारियों को मिलेंगे नए CUG नंबर, पुराने सिम हुए बंद; पुलिस कमिश्नर ने दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Police: चौकी प्रभारियों को मिलेंगे नए CUG नंबर, पुराने सिम हुए बंद; पुलिस कमिश्नर ने दिए आदेश
Sun, 08 Mar 2026 11:24 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:24 AM IST
सार
चौकी प्रभारियों के बंद हो चुके सीयूजी नंबरों को बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने तीनों जोन के डीसीपी को नए नंबर जारी कराने के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा पुलिस कमिश्नरेट के चौकी प्रभारियों को नए सीयूजी (क्लोज्ड यूजर ग्रुप) नंबर उपलब्ध कराए जाएंगे। पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। अमर उजाला में सीयूजी नंबर बंद होने की खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने नए नंबरों को जारी कराने के लिए तीनों जोन के डीसीपी को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ने बताया कि तत्कालीन एसएसपी बबलू कुमार के कार्यकाल में एक निजी सिम प्रदाता कंपनी के माध्यम से चौकी प्रभारियों को सीयूजी नंबर उपलब्ध कराए गए थे। इसका उद्देश्य था कि एक चौकी पर एक सरकारी नंबर रहे जिसे हमेशा प्रयोग में लाया जा सके। मगर सिम निजी कंपनी की होने के कारण बंद हो गए। हालांकि पुलिस की लिस्ट में अब भी चल रहे हैं। इनको अब बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके लिए नगर, पूर्वी और पश्चिमी जोन के डीसीपी को प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। एक बार पुलिस मुख्यालय से सिम मिलने पर प्रभारियों को दिए जाएंगे। इनका बिल भी विभागीय स्तर पर दिया जाएगा।