फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP police,mission shakti,girls crime,women security UP

कोचिंग से लौट रही छात्रा को दी धमकी, एक अन्य घटना में युवती को लात घूंसों से पीटा

Fri, 01 Oct 2021 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
UP police,mission shakti,girls crime,women security UP
करहल। मोटामल महाराज मंदिर के पास बृहस्पतिवार की शाम कोचिंग से लौट रही एक छात्रा को शोहदे ने धमका दिया। कहा कि पिता से कह कर दर्ज कराई गई रिपोर्ट वापस ले लो। वरना उसके लिए अच्छा नहीं होगा। धमकी के बाद सहमी छात्रा ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

तहरीर में कहा है कि 30 सितंबर की शाम वह कोचिंग पढने के बाद घर वापस लौट रही थी। तभी गांव निवासी आरोपी ने मोटामल महाराज मंदिर के पास रोक लिया। धमकाते हुए कहा कि अपने पापा से बोलो की मेरे नाम दर्ज कराई गई रिपोर्ट वापस ले लें। नहीं तो तेरे लिए अच्छा नहीं होगा, बहुत पछताना पड़ेगा। धमकी के बाद छात्रा सहम गई, उधर आरोपी वहां से चला गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं एक शिकायत गांव अंडनी निवासी राजीव कुमार ने दी है।
विज्ञापन

कहा है कि रामलीला गेट के सामने गंगोत्री नगर में खोखा रखे हुए हैं। बृहस्पतिवार को पुत्री नवलकिशोरी उसके पास खड़ी थी, तभी कस्बा निवासी नामजद वहां आया और गाली-गलौज करते हुए पुत्री को लात घूंसों से पीटने लगा। आरोपी ने पास ही एक व्यक्ति की दुकान पर रखा खजला आदि भी फेंक दिया। पुलिस ने घायल युवती का मेडिकल कराया। वहीं तहरीर पर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed