{"_id":"5d9a26e38ebc3e0140318ffb","slug":"up-police-mainpuri-news-agr4093771104","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह पुलिसकर्मियों की सूची की जा रही तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह पुलिसकर्मियों की सूची की जा रही तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पुलिस महकमे में एक बार फिर से लापरवाह पुलिसकर्मियों की सूची तैयार की जा रही है। हालांकि अधिकारी अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं, लेकिन सूत्रों की मानें तो सूची पूरी हो चुकी है। पूर्व में भी तीन को सेवा से जबरन निकाले जाने की कार्रवाई की जा चुकी है। महकमे में इन दिनों कार्रवाई की चर्चा जोरों पर है।
पुलिस सेवा में आने के बाद जनता की सेवा न करना व महकमे में भी ड्यूटी के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया रखने वाले पुलिसकर्मी चिह्नित किए जा रहे हैं। योगी सरकार की ओ से दिए गए आदेशों के क्रम में अनिवार्य सेवानिवृत्ति के तहत 50 वर्ष की आयु पार कर चुके ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची पर काम चल रहा है, जिनको पुलिस सेवा से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
ये वही पुलिसकर्मी हैं जो न खुद ईमानदारी से काम करते हैं साथ ही दूसरों के कार्य में अड़चन पैदा करते हैं। इनकी चरित्र पत्रावली भी खंगाली जा चुकी है। कई नाम सूची में शामिल किए जा चुके हैं, हालांकि सूची अभी बाहर नहीं आई है। अनिवार्य सेवा निवृत्ति की इस कार्रवाई की जद में कौन आएगा, इसको लेकर महकमे में सुगबुगाहट शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
लापरवाह पुलिसकर्मियों के चेहरों का रंग बदल गया है। हालांकि अधिकारी अभी इस तरह की सूची बनाए जाने की बात पर सहमति नहीं जता रहे। जबकि सूत्र बताते हैं कि 10 पुलिसकर्मी इस कार्रवाई की जद में आने वाले हैं। उन पर कार्रवाई होना तय हो चुका है।
क्या है चयन की प्रक्रिया
जबरन सेवा से बाहर किए जाने की जद में आने वाले पुलिसकर्मियों के पूरे कार्यकाल का ब्योरा तलब किया जाता है। कार्यकाल में दंड से लेकर आचार व्यवहार का मिलान किया जाता है। इसके बाद एसपी की अध्यक्षता में बनी कमेटी कार्रवाई के संबंध में निर्णय लेती है। बता दें कि पूर्व में जनपद पुलिस से तीन पुलिसकर्मी इस कार्रवाई की जद में आ चुके हैं।
जो भी लापरवाही करेगा उसके विरुद्ध समय -समय पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। अभी इस तरह की कोई सूची नहीं बनाई गई है।
ओमप्रकाश सिंह, एएसपी