Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Police lady constable beat munshi in police station tore uniform Officials also surprised to know reason

UP: लेडी कांस्टेबल ने थाने में ही मुंशी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फाड़ दी वर्दी; वजह जानकर अधिकारी भी हैरान

Fri, 04 Aug 2023 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 04 Aug 2023 10:20 AM IST
सार

यूपी पुलिस की महिला सिपाही ने थाने में मुंशी की जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं उसकी वर्दी तक फाड़ डाली। इस मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो जांच शुरू हो गई है। महिला सिपाही द्वारा की गई इस हरकत से अधिकारी भी हैरान हैं। 
 

विज्ञापन
UP Police lady constable beat munshi in police station tore uniform Officials also surprised to know reason
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना करहल में लाइन हाजिर होने के बाद गुस्से में आई एक लेडी कांस्टेबल ने कार्यालय में जाकर मुंशी के साथ अभद्रता की। हाथापाई करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। हंगामा होता देख थाने में अफरा-तफरी मच गई। मुंशी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

ये है मामला 

थाना करहल में तैनात आरक्षी मुंशी लाखन सिंह 31 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे कार्यालय में थे, तभी थाना परिसर में बने आवास में निवास कर रही महिला कांस्टेबल रूपेश भारती वहां गुस्से में आई और लाखन को गालियां देने लगीं। कार्यस्थल से नीचे खींच कर गाल पर थप्पड़ मारने के साथ ही पीटना शुरू कर दिया। महिला आरक्षी द्वारा की जा रही हाथापाई को देख कार्यालय में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। 

ये भी पढ़ें - सात दिन में टूटी शादी: हनीमून पर रात को हुआ कुछ ऐसा...साथ रहने से मना कर रही दुल्हन, बात सुन घर वाले भी सन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

फाड़ दी वर्दी 

महिला आरक्षी ने लाखन सिंह की वर्दी भी फाड़ दी। जैसे तैसे साथी कर्मियों ने महिला आरक्षी को शांत कराया। महिला आरक्षी मुंशी पर लाइन हाजिर कराने का आरोप लगा रही थी। उक्त घटना के बाद मामले को दबाने के प्रयास किए जाते रहे। बुधवार को आरक्षी मुंशी लाखन सिंह की ओर से महिला आरक्षी रूपेश भारती के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, गाली गलौज, धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - फेसबुक पर दोस्ती, चैटिंग और प्यार: 300 किमी दूर प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका...सरेआम पार कर दीं सारी हदें

विज्ञापन

महकमे में चर्चाओं का दौर शुरू

महिला आरक्षी ने आरक्षी मुंशी को अन्य पुलिसकर्मियों के सामने पीटा और लाइन हाजिर कराने का आरोप लगाया। वहीं घटना के बाद महकमे में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। महिला आरक्षी इससे पूर्व भी एक दरोगा पर गंभीर आरोप लगाकर चर्चा में रह चुकी हैं। थाने में हुई इस घटना के बाद उच्चाधिकारियों की ओर से नाराजगी व्यक्त की गई है। मामले में सीओ को गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।

ये भी पढ़ें - रिवॉल्वर रानी: 'हम पिस्टल हाथ में रखते हैं...न किसी के बाप से डरते हैं' गाने पर बनाई रील; अब ढूंढ रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed