{"_id":"5f57a5d98ebc3e6a0a7c5fea","slug":"up-police-inspector-beat-girl-complaint-in-ssp-office","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने युवती को डंडे से पीटा, एसएसपी दफ्तर में शिकायत, सीसीटीवी में कैद हुआ मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा ने युवती को डंडे से पीटा, एसएसपी दफ्तर में शिकायत, सीसीटीवी में कैद हुआ मामला
Wed, 09 Sep 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:06 AM IST
सार
पीड़ित परिवार की महिलाएं रात में पार्षद धर्मवीर सिंह के घर पहुंचीं। मंगलवार दोपहर को पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र
दिया। पीड़ित के घर के सामने ही सीसीटीवी कैमरा लगा है। इसकी रिकार्डिंग में मारपीट होती दिख रही है। एसएसपी ने मामले की जांच
सीओ छत्ता विकास जायसवाल को दी है।
विज्ञापन
महिला अत्याचार( प्रतीकात्मक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आगरा में थाना छत्ता के नया घेर में एक परिवार ने जीवनी मंडी चौकी के प्रभारी प्रभात सागर पर मारपीट और गालीगलौज का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि दरोगा ने बुजुर्ग मां को धक्का दे दिया। बेटी की डंडे से पिटाई की। पीड़ितों ने मंगलवार को एसएसपी आफिस में शिकायती पत्र दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
थाना छत्ता के जीवनी मंडी स्थित नया घेर में 24 अगस्त को पड़ोसी टोनी, जितेंद्र, मनीष, सिंधी, पंजाबी पुत्र भगवान स्वरूप और पड़ोसी विशाल पुत्र मदन कुमार में विवाद हो गया था। विशाल ने जानलेवा हमला सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी सिंधी को जेल भेज दिया था, बाकी आरोपी फरार थे।
जीवनी मंडी चौकी प्रभारी प्रभात सागर मंगलवार रात 12 बजे दो सिपाहियों के साथ टोनी के पड़ोसी सुरेश चंद्र के घर पहुंचे। रात को घर में सुरेश की बुजुर्ग मां प्रेमवती, पत्नी आशा, बेटी मनीषा और पुत्रवधू सीमा सो रही थीं।

Trending Videos
मनीषा के मुताबिक, रात होने की वजह से गेट नहीं खोला। इस पर चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मी गेट से कूदकर घुस आए। विरोध पर दरोगा ने 80 वर्षीय दादी प्रेमवती को धक्का मार दिया। वह गिर गईं, मां आशा को थप्पड़ मार दिया। विरोध पर मनीषा को बाल पकड़कर पीटा। गेट के बाहर लाकर जमीन पर गिराकर डंडे से पीटा। उसके बाएं पैर और जांघ पर चोट लगी। इसके बाद पुलिस चली गई।
पीड़ित परिवार की महिलाएं रात में पार्षद धर्मवीर सिंह के घर पहुंचीं। मंगलवार दोपहर को पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र दिया। पीड़ित के घर के सामने ही सीसीटीवी कैमरा लगा है। इसकी रिकार्डिंग में मारपीट होती दिख रही है। एसएसपी ने मामले की जांच सीओ छत्ता विकास जायसवाल को दी है।