{"_id":"637a4294288d4e47a30b1942","slug":"up-police-daroga-alligation-on-sho-for-bribe-and-complaint-to-ssp-prabhakar-chaudhary","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दारोगा ने थानाध्यक्ष पर लगाया रिश्वत का आरोप, SSP से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दारोगा ने थानाध्यक्ष पर लगाया रिश्वत का आरोप, SSP से शिकायत
Sun, 20 Nov 2022 08:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 20 Nov 2022 08:37 PM IST
सार
दरोगा का आरोप है कि उसने मैक्स व चालक बदलने से इनकार कर दिया, जिससे थाना इंचार्ज आग बबूला हो गए और उत्पीड़न शुरू कर दिया। दरोगा की ड्यूटी गैर थाना क्षेत्र में लगा दी गई है।
विज्ञापन
आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना बसई अरेला क्षेत्र के स्याही पुरा पिढ़ौरा मार्ग पर करीब दो सप्ताह पूर्व मैक्स की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। जिसका गैर इरादतन हत्या का मुकदमा थाना बसई अरेला में दर्ज हुआ था। मुकदमा अपराध संख्या 73/22 की विवेचना थाना बसई अरेला में तैनात दरोगा जितेंद्र के द्वारा की जा रही है। थाना बसई अरेला थाने में तैनात दरोगा जितेंद्र कुमार ने एसएसपी आगरा प्रभाकर चौधरी को एक प्रार्थना पत्र दिया है।
ये भी पढ़ें - Mathura: दिल्ली की आयुषी यादव की थी ट्रॉली बैग में मिली लाश, मां और भाई ने की शिनाख्त
विज्ञापन
विज्ञापन
ये लगाया आरोप
प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि थाना इंचार्ज ने दो सप्ताह पूर्व पिढ़ौरा मार्ग पर मैक्स की टक्कर से युवक की मौत के मामले में मैक्स व चालक को बदलने के लिए रिश्वत ली है। इस मामले में सात हजार रुपये का लालच दरोगा को भी दिया गया, लेकिन दरोगा ने साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Mathura: दिल्ली की आयुषी यादव की थी ट्रॉली बैग में मिली लाश, मां और भाई ने की शिनाख्त
विज्ञापन