फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Police Constable Died Due To Electric Shock In Etah

एटाः पुलिसकर्मी की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 01 May 2020 04:41 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 01 May 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
Up Police Constable Died Due To Electric Shock In Etah
मृतक रवि देव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एटा जनपद में जैथरा थाना क्षेत्र में एक सिपाही की गुरुवार देर रात इन्वर्टर का करंट लगने से हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जैथरा थाना क्षेत्र के गांव नगला कमले निवासी रविदेव (29) पुत्र अनेक सिंह सिपाही के पद पर जिला कौशांबी थाना पीपरी में तैनात था। परिवार के ही चाचा की मंगलवार की रात भरतपुर राजस्थान में संदिग्ध हालातों में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


जिनका शव गुरुवार को अंतिम संस्कार के लिए गांव आया था। इसमें शामिल होने के लिए रविदेव भी छुट्टी लेकर घर पहुंचा था। बताया गया है कि सिपाही देर रात रोशनी करने के लिए इन्वर्टर का तार लगा रहा था। तभी करंट की चपेट में आ जाने से जमीन पर जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर स्थिति में भाई लालकांत स्वजनों के साथ सिपाही रविदेव को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed