फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up police constable beaten the woman in agra

आगरा: सिपाही पर महिला को पीटने का आरोप, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई यह तस्वीर

Sat, 08 Feb 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 08 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
up police constable beaten the woman in agra
सीसीटीवी में वर्दी पहने सिपाही में डंडा लेकर दिखाई दे रहा - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना सदर क्षेत्र में पीआरवी पर तैनात सिपाही पर महिला ने मारपीट का आरोप लगाया है। महिला के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में सिपाही वर्दी में डंडा लेकर जाता नजर आ रहा है। उधर, सिपाही ने भी महिला के भाई पर आरोप लगाया है। दोनों ने ही थाना में तहरीर दी है। सीओ सदर मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


कौलक्खा स्थित रामरघु रेजीडेंसी निवासी सोनिया ने बताया कि क्षेत्र में एक सिपाही रहता है। वो पीआरवी पर तैनात है। बृहस्पतिवार शाम को वो पत्नी और एक अन्य के साथ घर आया। गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। 
विज्ञापन


भाई बचाने आया तो उसे भी पीटा। इससे वो घायल हो गई। आरोप लगाया कि सिपाही ने चेन भी तोड़ ली। इसके बाद पुलिस से शिकायत करने पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर चला गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में थाना सदर में शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही ने लगाया यह आरोप

उधर, सिपाही का कहना है कि महिला का भाई उसकी पत्नी से गलत हरकत करता है। उससे कई बार मना किया, लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इसका विरोध करने पर महिला आरोप लगा रही है। 

सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया कि महिला और सिपाही के बीच तीन महीने से विवाद चल रहा है। सिपाही की ओर से भी महिला और उसके भाई के खिलाफ तहरीर दी गई है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed