फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Police Champion in the final, defeated Rajasthan and won the prize money

Agra News: फाइनल में यूपी पुलिस चैंपियन, राजस्थान को हराकर जीती प्राइज मनी

Sun, 01 Feb 2026 03:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Feb 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
UP Police Champion in the final, defeated Rajasthan and won the prize money
अखिल भारतीय प्राइज मनी वॉलीबाॅल प्रतियोगिता
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय प्राइज मनी वॉलीबाॅल प्रतियोगिता का खिताब यूपी पुलिस ने अपने नाम कर लिया। पांच सेट तक चले इस मुकाबले में यूपी पुलिस ने राजस्थान को 22-25, 25-21, 27-29, 25-21, 18-16 से 3-2 के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी यश कुमार, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश वॉलीबाॅल संघ के महासचिव सुनील तिवारी ने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पुलिस टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। उसे ट्रॉफी के साथ दो लाख रुपये की प्राइज मनी का चेक दिया गया। उपविजेता रही राजस्थान टीम को ट्रॉफी और एक लाख रुपये प्राइज मनी दी गई। तृतीय स्थान पर रही पंजाब पुलिस टीम को ट्रॉफी के साथ 50 हजार रुपये की प्राइज मनी प्रदान की गई।
विज्ञापन

इस दौरान एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, एसवीएस राठौर, एसके वार्ष्णेय, आरएसओ संजय शर्मा, जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव हरीश चौधरी, सहायक प्रशिक्षक राजेश यादव, बिल्लू चौहान, रीनेश मित्तल, अमिताभ गौतम, संजय नेहरू, राजीव सोई, हरदीप सिंह हीरा, वरिष्ठ वॉलीबाॅल खिलाड़ी विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed