फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up panchayat chunav 2021: ballot boxes looted at polling booths in agra

यूपी पंचायत चुनाव: आगरा में मतदान केंद्र पर हमला, फायरिंग कर मतपेटियां लूट ले गए हमलावर

Thu, 15 Apr 2021 04:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 Apr 2021 04:54 PM IST
सार

फतेहाबाद ब्लाक के रिहावली गांव में मारपीट के बाद हमलावरों ने मतदान केंद्र पर हमला बोला और फायरिंग कर दो मतपेटियां लूट गए। 

विज्ञापन
up panchayat chunav 2021: ballot boxes looted at polling booths in agra
मतदान कक्ष में हमलावरों ने की तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के फतेहाबाद ब्लाक में गुरुवार को ग्राम पंचायत रिहावली के बूथ संख्या 10 पर मतदान के दौरान फर्जी मतदान का विरोध करने पर जमकर बवाल हुआ। मारपीट होने के बाद एक पक्ष के 50 से अधिक लोगों ने बूथ पर हमला कर दिया। मतदान केंद्र के जंगले तोड़कर हमलावर मतपेटियां लूट ले गए। फायरिंग किए जाने की भी चर्चा रही। 

विज्ञापन


सूचना पर डीएम, एसएसपी समेत अन्य अधिकारी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस टीम मतपेटियों की तलाश में घंटों जंगल में भटकती रही, लेकिन कुछ सुराग नहीं लगा। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि ग्राम रिहावली में बूथ संख्या 10 पर कुछ शरारती तत्वों ने पोलिंग बूथ से मतपेटियां लूट ली हैं। जिलाधिकारी ने यहां मतदान निरस्त करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन


संबंधित खबर- पंचायत चुनाव: आगरा के फतेहाबाद में फर्जी मतदान को लेकर मारपीट, पोलिंग एजेंट समेत चार घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम रिहावली में गुरुवार को करीब 11 बजे फर्जी मतदान को लेकर प्रधान पद के प्रत्याशी लायक सिंह और मलखान सिंह पक्ष के समर्थक भिड़ गए। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को  अस्पताल में भर्ती कराया। तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मतदान फिर शुरू हुआ। 

दोपहर 12 बजे हुआ हमला 
करीब एक घंटे बाद दोपहर 12:00 बजे लगभग 50 लोगों ने मतदान केंद्र पर हमला कर दिया। बूथ संख्या 10 के कमरे का जंगला तोड़कर एक खाली तथा एक भरी मतपेटी लूट ले गए। घटना के समय कुछ ग्रामीणों ने फायरिंग होना भी बताया है। हालांकि पुलिस फायरिंग से इनकार कर रही है। मतपेटियां लूटे जाने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। 


एसपी देहात पूर्वी के वेंकट अशोक ,अपर जिलाधिकारी वित्त योगेंद्र कुमार समेत तमाम आला अधिकारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पीठासीन अधिकारी के मुताबिक उस समय 451 मतदाताओं में से 80 ने वोट डाले थे। जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह तथा एसएसपी मुनिराज जी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

एसपी देहात के. वेंकट अशोक ने बताया कि दोनों प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने बवाल किया। मतपेटियां लूटी हैं। मतदान में बाधा उत्पन्न की। मामले में पीठासीन अधिकारी की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। इस बूथ पर 451 की पोलिंग है। घटना के समय तक 80 मत पड़ चुके थे। आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

आठ आरोपी गिरफ्तार
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि दो प्रत्याशी के समर्थकों ने बवाल किया। इसके बाद बूथ पर हमला करके मतपेटियां लूटी गईं। इस मामले में डकैती सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। आठ आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एनएसए भी लगाया जाएगा। यहां मतदान को रद कर दिया गया है। मतपेटियां की तलाश की जा रही है। 


संबंधित खबर- पंचायत चुनाव का हाल: कहीं चुनाव चिन्ह 'गायब' तो कहीं मतदाताओं को बैलेट पेपर ही नहीं मिले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed