फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Panchayat Chunav 2021: Candidates supporters clash over bogus voting in Agra district

पंचायत चुनाव: आगरा के फतेहाबाद में फर्जी मतदान को लेकर मारपीट, पोलिंग एजेंट समेत चार घायल

Thu, 15 Apr 2021 12:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 Apr 2021 12:39 PM IST
सार

फतेहाबाद ब्लाक के ग्राम रिहावली में फर्जी मतदान को लेकर मारपीट हो गई। वहीं जगनेर ब्लाक के सरैन्धी गांव में फर्जी मतदान के आरोप के बाद हंगामा हो गया। 

विज्ञापन
UP Panchayat Chunav 2021: Candidates supporters clash over bogus voting in Agra district
मारपीट में घायल व्यक्ति को स्ट्रेचर पर लिटाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के फतेहाबाद ब्लाक में पंचायत चुनाव के दौरान गांव रिहावली में फर्जी मतदान को लेकर मारपीट हो गई। आरोप है कि प्रधान पद के एक प्रत्याशी के समर्थकों ने पोलिंग एजेंट और उसके साथियों को पीट दिया। घटना में चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए आगरा के अस्पताल में भेजा गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के ग्राम रिहावली में प्रधान पद के एक प्रत्याशी के समर्थक फर्जी वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंचे तो दूसरे पक्ष के पोलिंग एजेंट ने इसका विरोध किया। इस पर प्रधान प्रत्याशी के समर्थकों ने पोलिंग एजेंट और उसको बचाने आए चार लोगों को पीट दिया। पिटाई से चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जगनेर में फर्जी मतदान के आरोप पर हंगामा 
जगनेर ब्लाक में फर्जी मतदान के आरोप के बाद करीब एक घंटे तक मतदान नहीं हुआ। यहां सरैन्धी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय बूथ पर मतदान कराया जा रहा है। 11 बजे बजे लोगों ने सुरक्षाकर्मियों पर एक प्रत्याशी के पक्ष में मतदान का आरोप लगाया। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने सभी मतदान अभिकर्ताओं को बाहर निकाल दिया। इससे वहां हंगामा हो गया। इस दौरान 11 बजे से 12 बजे तक मतदान बाधित रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत आगरा जिले में मतदान कराया जा रहा है। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह है। 11 बजे तक जिले में 21.57 फीसदी मतदान हो चुका है। फतेहपुर सीकरी ब्लाक में 9 से 11 बजे तक 16 फीसदी मतदान अधिक हुआ है। यहां 9 बजे तक 12 फीसदी वोट पड़े थे, जो 11 बजे 28 फीसदी हो गए। कुछ मतदान केंद्रों से अव्यवस्थाओं की शिकायत सामने आई हैं। 

संबंधित खबर- पंचायत चुनाव का हाल: कहीं चुनाव चिन्ह 'गायब' तो कहीं मतदाताओं को बैलेट पेपर ही नहीं मिले
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed