फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंचायत चुनाव का हाल: कहीं चुनाव चिन्ह 'गायब' तो कहीं मतदाताओं को बैलेट पेपर ही नहीं मिले

Thu, 15 Apr 2021 06:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 Apr 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
UP Panchayat Chunav 2021: Election symbol missing from ballot paper in Agra
यूपी पंचायत चुनाव 2021: लादुखेड़ा मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला

आगरा जिले के 15 ब्लाक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ। इसे लेकर जहां मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला, वहीं कई मतदान केंद्रों पर अव्यवस्थाएं देखने को मिली। शमशाबाद ब्लाक के ग्राम गढ़ी तुलसी बूथ पर बैलेट पेपर पर एक बीडीसी उम्मीदवार का चुनाव चिन्ह ही नहीं थी। उधर, पिनाहट ब्लाक की ग्राम पंचायत चचिहा के बूथ पर मतदाताओं को जिला पंचायत सदस्य के बैलेट पेपर नहीं दिए गए। इसे लेकर मतदाताओं ने हंगामा भी किया। 

UP Panchayat Chunav 2021: Election symbol missing from ballot paper in Agra
यूपी पंचायत चुनाव 2021: मतदान केंद्र पर सड़क तक लगी मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
जिले में गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। इसे लेकर मतदाताओं में उत्साह रहा। इस बीच कई बूथों से अव्यवस्थाओं की शिकायत सामने आईं। शमशाबाद ब्लाक के ग्राम गढ़ी तुलसी के बूथ संख्या 165 पर बीडीसी पद के एक उम्मीदवार का चुनाव चिन्ह बैलेट पेपर पर नहीं था। बताया गया कि उम्मीदवार को आवंटित चुनाव चिन्ह प्रिंट होकर ही नहीं आया है। उम्मीदवार ने अफसरों को फोन किया, लेकिन रिसीव ही नहीं हुआ। 
UP Panchayat Chunav 2021: Election symbol missing from ballot paper in Agra
यूपी पंचायत चुनाव 2021: छदामीपुरा के बूथ पर लगी मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
पिनाहट ब्लाक की ग्राम पंचायत चचिहा के प्राथमिक विद्यालय छडामीपुरा के बूथ संख्या 7 पर सुबह नौ बजे तक मतदाताओं को जिला पंचायत सदस्य के बैलेट पेपर नहीं दिए गए। इससे आक्रोशित मतदाताओं ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंचे अफसरों ने मतदाताओं को शांत कराया। मतदाताओं का कहना था कि उन्हें प्रधानी और क्षेत्र पंचायत सदस्य के ही बैलेट पेपर दिए गए। दो घंटे तक जिला पंचायत सदस्य के बैलेट पेपर नहीं मिले। इस दौरान 74 वोट डाले जा चुके थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Panchayat Chunav 2021: Election symbol missing from ballot paper in Agra
यूपी पंचायत चुनाव 2021: एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने किया मतदान स्थल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
जिले में पंचायत चुनाव के 2410 पदों के लिए 10837 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनके चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा में मतदान कराया गया। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त फोर्स लगाई गई। अति संवेदनशील बूथों की ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 
विज्ञापन
UP Panchayat Chunav 2021: Election symbol missing from ballot paper in Agra
यूपी पंचायत चुनाव 2021: मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले में पंचायत चुनाव के लिए  शाम पांच बजे तक 63.55 फीसदी मतदान हुआ। अछनेरा ब्लाक में अब तक सबसे ज्यादा 70 फीसदी वोट पड़े। खंदौली में सबसे पहले 55 फीसदी वोटिंग हुई। एत्मादपुर में 68.28, बिचपुरी में 60.11, अकोला में 64.69, बरौली अहीर में 62.38 फीसदी वोट पड़े। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed