फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP North Zone Open Taekwondo Competition will participate Forty three players of Agra

Agra: बरेली में आयोजित होगी यूपी नॉर्थ जोन ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता, अपना दम दिखाएंगे आगरा के 43 खिलाड़ी

Thu, 03 Aug 2023 02:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 03 Aug 2023 02:29 PM IST
सार

यूपी नॉर्थ जोन ओपन ताइक्वांडो दो दिवसीय प्रतियोगिता बरेली में आयोजित होगी। इसमें आगरा 43 खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। 

विज्ञापन
UP North Zone Open Taekwondo Competition will participate Forty three players of Agra
ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए प्रैक्टिस करते खिलाड़ी सुदर्शन देवनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 अगस्त से खेली जाने वाली दो दिवसीय उत्तर प्रदेश नॉर्थ जोन ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए आगरा जिला ताइक्वांडो संघ ने टीम की घोषणा कर दी है। संघ के अध्यक्ष डॉ. एमसी शर्मा ने बताया कि फाइट और पूमसे दोनों वर्गों में खेली जाने वाली प्रतियोगिता के लिए जिले की ताइक्वांडो टीम में विभिन्न भार वर्गों के लिए बालक एवं बालिका वर्ग में 17-26 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टीम में ज्यादातर राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को स्थान मिला है।

विज्ञापन


डॉ. शर्मा ने बताया कि बालिका वर्ग में ताइक्वांडो खिलाड़ी स्वाति शुक्ला, चंचल यादव, एश्वर्या राज, आद्या सिंह, आरती, दिव्यांशी सिंह, नमस्या सिंह, गौरी पेहुल सिंह, रेजल बघेल, सौम्या आर्या, यशिता छाबड़ा,. वैष्णवी गौतम, मन्नत शर्मा, गौरी कटारा, निशिका बघेल, रामिनी रंजन और सुहानी श्रीवास्तव को टीम में स्थान मिला है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- फेसबुक पर दोस्ती, चैटिंग और प्यार: 300 किमी दूर प्रेमी से मिलने पहुंची प्रेमिका...सरेआम पार कर दीं सारी हदें
विज्ञापन
विज्ञापन


बालक वर्ग में पारस कुमार, अक्षय विश्वकर्मा, सुखवीर सिंह, प्रदीप गौड़, उदय शर्मा, चैतन्य कुमार राज, पुलकित कुमार राज, ईशांत कुमार, तेजस गोस्वामी, अविरल श्रीवास्तव, टिंकू चौधरी, मितुल सिंघल, माधव गौतम, प्रिंस दिवाकर, ध्रुव शर्मा, सुदर्शन देवनाथ, तोषांत कुमार, अर्जुन श्रीवास्तव, ओम कुमार, आयुष्मान सिंह, आर्यवीर सिंह, हर्ष प्रताप सिंह, अर्जुन सोनी, अभिषेक, ओम और अयांश प्रताप सिंह टीम में चयनित किए गए हैं। टीम के साथ खेल अधिकारी के रूप में देश दीपक कुलश्रेष्ठ, पवन कुमार यादव, मृत्युंजय कुमार, करन वर्मा, नितिन बघेल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed